Adipurush Trailer Twitter Reaction: फैंस को पसंद आ रहा है आदिपुरुष का ट्रेलर, जमकर दे रहे हैं प्रतिक्रिया

Adipurush Trailer Twitter Reaction: साउथ एक्टर प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन की फिल्म 'आदिपुरुष' का जब से अनाउंसमेंट हुआ तब से ये चर्चा में बनी हुई है। अब जब फिल्म का ट्रेलर शानदार तरीके से लॉन्च कर दिया गया है तब से सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड कर रहा है और इसको लेकर फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, फैंस को आदिपुरुष का ट्रेलर पसंद आ रहा है।
जब फिल्म को लेकर पोस्टर और टीजर सामने आया है तब से कुछ लोग एक तरह इस फिल्म का विरोध हो रहा था, वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिलहाल, मेकर्स ने 9 मई यानी मंगलवार को फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। प्रभास और कृति सेनॉन की इस फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है जिसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं।
GOOSEBUMPS STUFF, whatta a trailer mahn, was very disappointed with the teaser earlier, but now the clothings, the visuals, dialogues, music, everything looks perfect. Will smash every existing box office record. #AdipurushTrailer pic.twitter.com/uArTE8rvnY
— ROMEO👑 (@iromeostark) May 9, 2023
MIND BLOWING 🔥🔥🔥
— Nikhil Siddhartha (@actor_Nikhil) May 9, 2023
An EPIC being retold in an EPIC way 🙏🏽 #JaiShreeRam #JaiShriRam
Royalty of @PrabhasRaju Anna Goosebumps 🔥💥
It's a Must Watch First Day First Show
Congratulations @UV_Creations @TSeries @omraut @kritisanon #AdipurushTrailer #Adipurush… pic.twitter.com/xrObuwo4gO
#AdipurushTrailer Euphoria at theaters... Mass response everywhere, Jai Shriram chants 🔥🔥🔥 #AdipurushOnJune16th pic.twitter.com/8kkpu8ucuz
— Kumar :) (@MSKumar143) May 9, 2023
प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने ट्विटर पर फिल्म को लेकर अपनी रॉय रखी है। फिल्म के ट्रेलर पर एक यूजर ने लिखा है, बेतरीन ट्रेलर, डायलॉग्स शानदार, ट्रेलर में टीजर से अच्छा वीएफएक्स है।
एक यूजर ने लिखा है, बिग स्क्रीन पर नेक्स्ट लेवल का एक्सपीरियंस होने वाला है। इस तरह से तमाम यूजर्स ने फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर रिएक्शन दिया है। और इस तरह के कई सारे यूर्जस ने इस ट्रेलर की तारीफ की है।
आपको बता दें कि ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर आज 70 से ज्यादा देशों में एक-साथ रिलीज किया गया है। इस फिल्म में पहली बार प्रभास और कृति सेनॉन की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक-साथ नजर आएगी। फिल्म में प्रभास जहां प्रभु श्रीराम का रोल निभाएंगे तो वहीं एक्ट्रेस कृति सेनॉन माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में एक्टर सैफ अली खान रावण का किरदार निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications