Adipurush Trailer: राम.. सीता... और VFX, गाड़ दिया अहंकार की छाती में विजय का भगवा ध्वज

Adipurush Trailer Release: सुपरस्टार प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मेगा बजट फिल्म का ट्रेलर इतना जबरदस्त है कि इसकी रिलीज को लेकर फैंस काउंटडाउन कर रहे थे और रिलीज होते ही ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है।
बाहुबली से पैन इंडिया स्टार बन चुके साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष की घोषणा जब से हुई है तब से यह सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म साल 2023 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। आदिपुरुष को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का पोस्टर, टीजर सामने आने के बाद फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे।
अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि मेकर्स ने 9 मई यानी आज आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। प्रभास और कृति सेनन की केमेस्ट्री ट्रेलर में दिल जीतने का काम कर रही है। राम के किरदार में प्रभास छा गए हैं, माता सीता बनी कृति का सौम्य रूप हर किसी का मन मोह रहा है।
फिल्म में जबरदस्त VFX का इस्तेमाल कर इसे और ज्यादा दिलतस्प बनाया गया है। इसके साथ ही प्रभास और कृति की जोड़ी के लिए भी फैंस काफी एक्साइडेट दिखाई दे रहे हैं। हाई VFX देख लोग इसे मॉडर्न रामायण और न्यू जेनेरेशन रामायण भी कह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications