Adipurush Trailer: मेकर्स ने हैदराबाद में दिखाया ट्रेलर प्रीव्यू, प्रभास फैंस ने ऐसा दिया रिएक्शन, Watch

adipurush-trailer-prabhas-fans-get-preview-of-magnum-opus-before-trailer-release-see-fans-reactions

Adipurush Trailer: बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर लॉन्च के एक दिन पहले ही हैदराबाद में इस फिल्म के ट्रेलर को खास तौर पर प्रसंशको को दिखाया गया, जिसके बाद लोगों ने जोरोशोरों से फिल्म का जश्न मानना शुरू कर दिया। जहां पूरी दुनिया 9 मई को ट्रेलर रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है, वहीं मेकर्स ने पैन-इंडिया स्टार प्रभास के फैंस के लिए इस अनुभव को बड़ा बनाने के लिए ट्रेलर के स्पेशल प्रीव्यू का आयोजन किया।

तेलंगाना की राजधानी में प्रभास की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके फैंस के बीच शूरूआत से ही आदिपुरुष को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली है। इस उत्साह को बढ़ाते हुए, प्रभास फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कृति सैनन , निर्देशक ओम राउत और निर्माता भूषण कुमार के साथ इस भव्य इवेंट की शुरुआत करने के लिए सोमवार को उनके शहर पहुंचे।

अपने सुपरस्टार की एक झलक देखने के लिए उत्साहित, विशेष रूप से उनकी आगामी भव्य फिल्म की रिलीज को देखते ही वे सिनेमाघरों के बाहर ज़ोर ज़ोर से नारे लगाने लगे और तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

एक यूजर ने लिखा- #AdipurushTrailer में कई हाइलाइट्स हैं लेकिन इसके डायलॉग्स प्रमुख हैं और भारतीय स्क्रीन पर अब तक के सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। Goosebumps and the electric atmosphere just with #Prabhas voice.. पहले कभी नहीं देखा गया है बड़े पर्दे पर भगवान राम का महाकाव्य चित्रण।

फिल्म दुनिया भर में 16 जून को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। आदिपुरुष, ओम राउत द्वारा निर्देशित, टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर, यू वी क्रिएशन के प्रमोद और वामसी द्वारा निर्मित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X