Adipurush Trailer: आदिपुरुष मेकर्स को बड़ा झटका, रिलीज से कुछ घंटे पहले लीक हुआ ट्रेलर, गुस्से में प्रभास फैंस

By Filmibeat Desk
adipurush-trailer-gets-leaked-hours-before-its-grand-launch-prabhas-fans-are-angry

Adipurush Trailer: प्रभास और कृति सैनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर 8 मई को हैदराबाद में एक विशेष स्क्रीनिंग में कुछ फैंस के लिए प्रदर्शित किया गया था। 9 मई को यह पूरी दुनिया में रिलीज होने वाली है, लेकिन आधिकारिक रिलीज से पहले ही ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया है।

आदिपुरुष का ट्रेलर सोशल मीडिया पर एक अकाउंट द्वारा शेयर कर दिया गया था और तुरंत ही वायरल होने लगा। जिसके बाद प्रभास फैंस बुरी तरह गुस्से में आ गए। ये खबर जैसे ही फिल्म की टीम के पास पहुंची, मेकर्स ट्रेलर के साथ ट्वीट्स को हटाने के लिए उचित कदम उठा रहे हैं।

ट्रेलर सोशल मीडिया पर हुआ लीक

आदिपुरुष का ट्रेलर 2 मिनट 14 सेकेंड का है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जाहिर है इस लीक से मेकर्स को बड़ा झटका पहुंचा होगा। हालांकि ट्रेलर को शेयर करने वाले शख्स ने फिल्म की तारीफ की है और बताया है कि ये फिल्म 200 करोड़ का कारोबार कर सकती है।

रिलीज से तीन दिन पहले होगा प्रीमियर

ये मेगा बजट फिल्म पूरी तरह से तैयार है और अपने शेड्यूल्ड डेट यानि की 16 जून 2023 को ही रिलीज हो रही है। वहीं, 13 जून को न्यूयॉर्क में ट्रिबेका फेस्टिवल में आदिपुरुष का वर्ल्ड प्रीमियर फाइनल हो चुका है। हाल ही में ट्रिबेका फेस्टिवल के लिए लाइन-अप की घोषणा की गई है, और इसमें आदिपुरुष का भी नाम शामिल है जिसे वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुना गया है। आदिपुरुष जो एक विजुअल ट्रीट होने का वादा करती है, इसे 'मिडनाइट ऑफरिंग' के रूप में 3डी प्रारूप में पेश किया जाएगा।

आदिपुरुष में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है।

More from Filmibeat

Read more about: adipurush prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X