Adipurush 1st Day 1st Show: दिल्ली, मुंबई में कई शोज हुए हाउसफुल, टिकट की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Adipurush 1st Day 1st Show: ओम राउत की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज से पहले प्रशंसकों के बीच काफी हलचल पैदा कर दी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और ज्यादातर शो, खासकर दिल्ली में, हाउसफुल हो चुके हैं।
2200 रूपए तक में बिक रही है टिकट
फिल्म की रिलीज में सिर्फ दो दिन रह गए हैं और इसका क्रेज लोगों के बीच देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली और मुंबई के कई थियेटरों में आदिपुरुष के टिकट की कीमत 2000 रूपए तक रखी गई है। BookMyShow के अनुसार, पीवीआर डायरेक्टर्स कट, एंबियंस मॉल में फिल्म के एक टिकट की कीमत 2200 रुपये है। टिकट की कीमत 2डी वर्जन में फिल्म के हिंदी संस्करण के लिए है।
कई शोज हैं हाउसफुल
वहीं, द्वारका के वेगास लक्स में इसके टिकट 2000 में बिके हैं। वहीं पीवीआर सेलेक्ट सिटी वॉक गोल्ड में टिकट की कीमत 1800 है। इन दोनों थिएटर में फर्स्ट डे फर्स्ट शो के पूरे टिकट बिक चुके हैं। दरअसल, दिल्ली में कई शोज हाउसफुल हैं। मुंबई में मैसन पीवीआर: लिविंग रूम, लक्स, जियो वर्ल्ड ड्राइव, बीकेसी में सभी शो के लिए टिकट 2000 रुपये में बिक रहे हैं।
4 बजे से शुरु होगा पहला शो
तेलंगाना में 'आदिपुरुष' का पहला शो सुबह 4 बजे से शुरू होगा। रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना के मल्टीप्लेक्स वाले 'आदिपुरुष' की टिकट की कीमत 295 रुपए से शुरू करेंगे। 3D वर्ज़न के लिए कीमत बढ़ाया जाएगा। बता दें, यहां प्रभास की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिसे देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से ये फैसला लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











