..................... Adipurush teaser released: Prabhas, Saif Ali Khan and Kriti sanon starrer movie first look is out। प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष का टीजर रिलीज हो गया है। - Hindi Filmibeat

'आदिपुरुष' का टीजर हुआ रिलीज, राम और रावण के लुक में छा गए प्रभास और सैफ अली खान

सुपर स्टार प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म की पहली झलक में राम के अवतार में प्रभास, रावण के किरदार में सैफ अली खान और सीता के लुक में कृति सेनन छा गई हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की इस पैन इंडिया फिल्म के टीजर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।

फिल्म के मेकर्स ने 'आदिपुरुष' का टीजर भगवान राम की नगरी अयोध्या में भव्य समारोह में रिलीज किया। प्रभास और कृति सेनन समेत पूरी टीम अयोध्या पहुंची थी। इसके पहले रविवार को फिल्म का पोस्टर भी मेकर्स ने रिलीज किया था। फिल्म के टीजर की बात करें तो टीजर की शुरुआत प्रभास की आवाज के साथ होती है।

Adipurush teaser released: Prabhas, Saif Ali Khan and Kriti sanon starrer movie first look is out

भगवान राम के रूप में प्रभास टीजर में कहते हैं- 'धंस जाए ये धरती या चटक जाए ये आकाश, न्याय के हाथों होकर रहेगा अन्याय का सर्वनाश। आ रहा हूं मैं, आ रहा हूं न्याय के दो पैरों से अन्याय के दस सिर कुचलने. आ रहा हूं अधर्म का विध्वंस करने।'

वहीं, टीजर में सैफ अली खान का रावण अवतार भी जबरदस्त लग रहा है। टीजर के अंत में भी जय श्रीराम, जय श्रीराम राजा राम के जयकारे सुनाई देते हैं। टीजर रिलीज के साथ ही 'आदिपुरुष' सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। हालांकि, टीजर को यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कई यूजर्स का कहना है कि टीजर उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।

बता दें कि, 'आदिपुरुष' 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे मुख्य रूप से हिंदी और तेलुगू में बनायी जा रही है लेकिन फिल्म को तमिल, मलयालम, कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X