Adipurush Starcast Fees: प्रभास से लेकर, कृति सैनन- सैफ अली खान तक, जानें आदिपुरूष के सितारों की भारी भरकम फीस

Adipurush Starcast Fees: ओम राउत के निर्देशन में बनी, प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म अपनी पहली झलक के साथ ही चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी पॉजिटिव, कभी निगेटिव, लेकिन इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता है।
बता दें, टी-सीरीज के बैनर तले बनी इस फिल्म का बजट 500 करोड़ तक का बताया जा रहा है। फिल्म में वीएफएक्स का भारी भरकम प्रयोग किया गया है, जिसमें काफी खर्चा हुआ है। इतना ही नहीं, बल्कि रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के स्टारकास्ट ने फीस भी काफी तगड़ी ली है।
प्रभास की भारी भरकम फीस
फिल्म में राम का किरदार निभा रहे हैं पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा फीस भी उन्हीं के हिस्से में गई है। बता दें, बाहुबली के साथ दुनियाभर में नाम कमा चुके एक्टर प्रभास ने आदिपुरुष के लिए 150 करोड़ की फीस ली है।
सैफ और कृति को मिले इतने करोड़
वहीं, फिल्म में दूसरा सबसे बड़ा रोल है रावण का, जिसे निभा रहे हैं सैफ अली खान। रिपोर्ट के मुताबिक, अपने इस निगेटिव किरदार के लिए सैफ ने 12 करोड़ की फीस ली है। वहीं, फिल्म में सीता का किरदार निभा रहीं कृति सैनन को मिले हैं 3 करोड़ की फीस। जबकि फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे सनी सिंह अपने रोल के लिए 1.5 करोड़ लेकर गए हैं। फिल्म में हनुमान का महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं देवदत्त, लेकिन फिलहाल उनकी फीस को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।
आदिपुरुष की रिलीज का लंबा इंतजार
आदिपुरुष पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली है- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम। बता दें, फिल्म 16 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म पहले जनवरी 2023 में आने वाली थी, लेकिन विवादों की वजह से इसे टाल दिया गया था। गौरतलब है कि, बीते साल 2 अक्टूबर को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद फिल्म को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। किसी ने वीएफएक्स को लेकर सवाल उठाया, तो किसी ने किरदारों के लुक को लेकर आपत्ति जताई थी। यहां तक की फिल्म को बैन करने की मांग की चलने लगी थी। जिसके बाद फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications
