कोरोना में नहीं थमेगा 'आदिपुरुष', प्रभास-कृति सैनन की 350 करोड़ी फिल्म से जुड़ी सबसे बड़ी डिटेल
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच एक बार फिर से फिल्मों की शूटिंग पर विराम लग गया है। खासतौर पर महाराष्ट्र में फिल्म की शूटिंग पर राज्य सरकार ने रोक लगा रखी है। ऐसे में कई टीवी शोज और फिल्मों की शूटिंग के लिए अब मुंबई के बाहर का रास्ता देखा जा रहा है।
देखा जाए तो मेगा बजट फिल्मों की पूरी प्लानिंग खराब ना हो जाए इसे देखते हुए मेकर्स शूटिंग को लेकर योजना बना रहे हैं। 300 करोड़ के अधिक बजट के साथ प्रभास की आदिपुरुष भी बन रही है। लेकिन अब इसकी शूटिंग हैदराबाद में शुरू की जा सकती है।

एक वेबसाइट की खबर अनुसार 15 मई के बाद हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग का आगाज किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि फिल्म के 60 दिन का काम पहले हो चुका है। लेकिन इसके लिए पूरी फिल्म 150 दिनों तक की शूटिंग बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications