'आदिपुरुष' रिलीज डेट की घोषणा- प्रभास बनेंगे राम और रावण होंगे सैफ अली खान, 2022 में होगा धमाका
ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आदिपुरुष' के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। प्रभास और सैफ अली खान स्टारर यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। भारी भरकम बजट पर बन रही यह फिल्म रामायण पर आधारित है, जिसमें राम बनेंगे प्रभास और रावण के किरदार के लिए सैफ अली खान को लॉक किया गया है।
'आदिपुरुष' पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम। खास बात है कि फिल्म 11 अगस्त 2022 (गुरुवार) को रिलीज हो रही है.. यानि की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों लंबा ओपनिंग वीकेंड मिल रहा है। 15 अगस्त सोमवार को देशभर में स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी रहती है।

फिल्म को भूषण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतर और राजेश नायर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें, यह फिल्म 3डी में रिलीज की जाएगी। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 से शुरु कर दी जाएगी। फिलहाल प्री- प्रोडक्शन पर काम शुरु किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











