..................... Adipurush- रणबीर कपूर ने खरीदी 10000 टिकट्स? करने जा रहे हैं इतना बड़ा काम! Adipurush- Ranbir Kapoor bought 10000 tickets? Going to do such a great job! - Hindi Filmibeat

Adipurush- रणबीर कपूर ने खरीदी 10000 टिकट्स? करने जा रहे हैं इतना बड़ा काम!

ranbir kapoor, adipurush

प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष को लेकर खबरें तेज हैं और लगातार लोग इसको लेकर इंतजार में हैं। फैंस तो फैंस कुछ सितारे भी आदिपुरुष को सपोर्ट करने के लिए चर्चा में हैं और इस वक्त रणबीर कपूर का नाम सामने आ रहा है।

खबरों की मानें तो उन्होने कुछ कई हजार टिकट्स आदिपुरुष के खरीद लिए हैं और कुछ अलग करने वाले हैं। जी हां, अभिनेता रणबीर कपूर ने लगभग 10,000 टिकट्स खरीदे हैं और इन टिकट्स को वो वंचित बच्चों के लिए खरीद रहे हैं।

ओम राउत द्वारा निर्देशित, आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसमें प्रभास राघव के रूप में हैं जबकि कृति सैनन जानकी के रूप में दिखाई देंगी। रणबीर कपूर 10 हजार बच्चों को फिल्म दिखाने वाले हैं और किसी दूसरे सितारे की फिल्म के लिए किसी स्टार के द्वारा ऐसा कभी नहीं किया गया है।

अगर ये सच होता है तो आने वाले दिनों में रणबीर कपूर की काफी तारीफ की जाएगी। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म कमाल करने वाली है। प्रभास और कृति के अलावा, आदिपुरुष में सैफ अली खान भी हैं जो रणबीर के चचेरे भाई करीना कपूर के पति हैं।

लंकेश का किरदार सैफ निभा रहे हैं। फिल्म में अभिनेता सनी सिंह लक्ष्मण बने हैं। सैफ अली खान के मुख्य चेहरे को इस फिल्म के लिए छिपाकर रखा गया है और ऐसा कहा जा रहा है कि सैफ अली खान रावण बनकर काफी तगड़ा धमाका करने वाले हैँ।

Read more about: ranbir kapoor adipurush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X