Adipurush- मंदिर में Kiss को लेकर अब रामायण की सीता ने लगाई लताड़? बोलीं- आजकल की एक्ट्रेस..

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष चर्चा में हैं और कुछ दिन पहले मंदिर केब बाहर कृति सैनन को किस करने को लेकर जो मामला गर्माया था वो लगातार खबरों का हिस्सा है। ओम राउत जो कि आदिपुरुष के निर्देशक हैं उन्होने माता सीता किरदार निभा रहीं कृति सैनन को गुडबाय किस किया था जिसके बाद बवाल हो गया था।
कई लोगों के अलग अलग कमेंट्स सामने आए थे और सबकी अपनी अपनी राय थी। लेकिन रामानंद सागर की रामायण में कई वर्षों तक माता सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया का रिएक्शन इस मामले में सामने आया है।
उन्होने जो कुछ भी कहा है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। दीपिका ने कहा था कि आजकल के एक्टर्स ना ही किरदार में घुसते हैं और ना ही उसकी अहमियत को समझते हैं। उनके लिए बस वो किरदार मात्र है।
किसिंग घटना के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा कि ''कृति नए जमाने की अदाकारा है और ऐसे में किसी को किस करना एक अच्छा जेस्चर माना जाता है।'' इसके अलावा दीपिका ने कहा कि कृति ने अपने आपको कभी भी सीता जी के रूप में नहीं सोचा होगा।
जबकि उन्होने इस किरदार को जिया था। उन्होने ये भी कहा कि, ''आज की एक्ट्रेस उसे सिर्फ एक भूमिका समझती हैं। फिल्म या प्रोजेक्ट खत्म होने के बाद अब उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।'' इसके बाद दीपिका का ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोगों के द्वारा इसपर बात की जा रही है।
हालांकि फिल्ममेकर ओम राउत या कृति सैनन की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन इसपर नहीं आया है। आदिपुरुष का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोग बड़े पर्दे पर फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











