Adipurush Preview: 5 कारण, क्यों थियेटर में देंखे प्रभास स्टारर ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष

adipurush-preview-5-big-reasons-why-to-watch-prabhas-s-adipurush-in-theatres

Adipurush Preview: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष अब दर्शकों के सामने आ चुकी है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा चल रही थी, अब अंततः यह सिनेमाघरों में है और सभी फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हैं।

बता दें, आदिपुरुष दुनियाभर में 5 भाषाओं में रिलीज होने वाली है। फिल्म के शुरुआती शो शुक्रवार (16 जून) सुबह 4 बजे से शुरु हो रहे हैं। लिहाजा, जल्द ही सोशल मीडिया फैंस के रिएक्शंस से भरने वाला है। यदि आपने अभी तक फिल्म देखने का अपना मन नहीं बनाया है, तो यहां जानिए 5 बड़े कारण, क्यों इस फिल्म को आप थियेटर में एन्जॉय कर सकते हैं।

रामायण पर बनी फिल्म

यह फिल्म श्रीराम की गाथा रामायण पर आधारित है। फिल्म में सीताहरण से लेकर लंका दहन तक की घटना दिखाई जाएगी। और रामायण को आप कितनी ही बार क्यों ना देख लें.. कोई दो राय नहीं है कि हर आप उसके इमोशन से खुद को जुड़ा पाते हैं। आदिपुरुष से भी आप ऐसी ही उम्मीद कर सकते हैं।

बड़े पर्दे पर 3डी का मजा

जब आदिपुरुष के निर्माताओं ने इस साल की शुरुआत में इसका पहला ट्रेलर जारी किया, तो इसे अपने वीएफएक्स की वजह से कुछ ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बता दें, उसके बाद मेकर्स फिल्म के वीएफएक्स की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए और 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मेकर्स वीएफएक्स के मामले में कुछ ऐसा अनुभव देना चाहते हैं, जैसा आज तक किसी भारतीय फिल्म ने नहीं दिया हो।

भारतीय सिनेमा की नई कोशिश

फिल्म के ट्रेलर, गाने और प्रोमो देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ बिल्कुल नया होने जा रहा है। जिसका अनुभव जरूर लेना चाहिए। फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन कहना जरूरी है कि निर्देशक ने कुछ अलग करने की कोशिश की है।

स्टारकास्ट

फिल्म में भगवान श्रीराम के रूप में प्रभास, सीता के किरदार में कृति सैनन, लक्ष्मण की भूमिका में सनी सिंह, हनुमान के रोल में देवदत्त नागे और रावण के किरदार में सैफ अली खान नजर आएंगे। इस स्टारकास्ट को देखने के लिए भी थियेटर की ओर जरूर रूख कर सकते हैं।

संगीत

फिल्म का संगीत भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। खासकर जय श्री राम टाइटल ट्रैक सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। वहीं, फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

More from Filmibeat

Read more about: adipurush prabhas om raut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X