'आदिपुरुष' से प्रभास का 'राम' लुक, बाहुबली से भी ज्यादा दमदार अवतार-PIC
बाहुबली फिल्म स्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म राधे श्याम को लेकर चर्चा में हैं। साथ साथ फैंस मोस्ट अवेटिड फिल्म आदिपुरुष को लेकर भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस इंतजार के बीच में आदिपुरुष में राम का रोल निभा रहे प्रभास का लुक वायरल हो रहा है। आदिपुरुष में राम बने प्रभास की सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल हो रहा है। इसमें वह भगवान के रोल में नजर आ रहे हैं।
मजेदार बात ये है इस पोस्टर को उनके फैन ने बनाया है। जिसे फिल्म डायरेक्टर ओम राउत ने भी शेयर किया गया है। इस पोस्टर में प्रभास को राम लुक में दर्शाया गया है। इस लुक के चलते ट्विटर पर प्रभास और आदिपुरुष फिल्म ट्विटर पर छाई रही। फैंस ने जमकर इस पोस्टर को शेयर किया और प्रभास के इस लुक को पसंद किया।
बता दें तान्हाजी फेम ओम राउत आदिपुरुष पीरियड ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म राम का रोल बाहुबली एक्टर प्रभास निभा रहे हैं। फैंस के लिए सरप्राइजिंग ये है कि इस फिल्म में सैफ अली खान नजर आएंगे। वो भी नेगेटिव रोल में। सैफ इस फिल्म में रावण की भूमिका निभाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











