Adipurush: 'जय श्री राम' की गूंज के साथ दमदार प्रभास ने अब जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने कहा- ब्लॉकबस्टर

Adipurush lyrical poster: अक्षय तृतीया के अवसर पर टीम आदिपुरुष ने पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास अभिनीत राघव का शानदार पोस्टर लॉन्च किया और जनता की मांग पर 5 अलग-अलग भाषाओं में 'जय श्री राम' के 60 सेकंड के लिरिकल ऑडियो रिलीज़ किए हैं।
फिल्म की रिलीज होने में केवल दो महीने रह गए हैं, ऐसे में टीम आदिपुरुष द्वारा जारी किए गए प्रभास अभिनित राघव का शानदार पोस्टर दर्शकों को प्रभावित कर रहा है। आज अक्षय तृतीया के पवित्र अवसर पर जारी किए गए पोस्टर और अपने राघव अवतार में प्रभास बहुत ही खूब लग रहे हैं, प्रशंसक इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है।
जहां पोस्टर ने प्रशंसकों को अपनी ओर आकर्षित किया है, वहीं 5 अलग-अलग भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में जय श्री राम की लिरिकल ऑडियो क्लिप ने प्रशंसकों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।
ये ऑडियो क्लिप लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। टीम ने शानदार पोस्टर के साथ अजय-अतुल द्वारा रचित इसके 60 सेकंड के बहुभाषी संस्करणों के लिरिकल ऑडियो रिलीज़ कर प्रशंसकों को इंप्रेस कर दिया।
शानदार पोस्टर और रोंगटे खड़े कर देने वाले ऑडियो प्रशंसको के बीच चर्चा का विषय बन चुका है, और अब वे बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखने के लिए और अधिक उत्साहित हैं। बता दें, पिछले कुछ महीनों में फिल्म को काफी निगेटिव रिएक्शंस झेलने पड़े थे, ऐसे में इस पोस्टर ने हवा का रुख बदल दिया है।
ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान मुख्य किरदारों में हैं। यह टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications
