..................... आदिपुरुष के नए पोस्टर पर भी भड़के लोग Adipurush Poster Troll- People raging on the new poster of Prabhas and Kriti Sanon - Hindi Filmibeat

Adipurush Poster Troll- आदिपुरुष के नए पोस्टर पर भी भड़के लोग, बोले- 'धर्म का ऐसा मजाक, फ्लॉप होगी फिल्म'

adipurush

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष को लेकर एक बार फिर से चर्चा है और इसका कारण है हालिया रिलीज पोस्टर। कुछ समय पहले जब सभी सितारों के फर्स्ट लुक सामने आए थे तो फिल्म को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया गया था तो मेकर्स ने कहा था कि वो लुक्स को बदलने के बाद वापस लौटने वाले हैं। अब जब प्रभास, दीपिका पादुकोण और सनी सिंह का पोस्टर सामने आया है जोकि राम, सीता और लक्ष्मण के किरदार में दिख रहे हैं, वो बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

कृति सैनन ने इस पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है, ''मंत्रों से बढ़के तेरा नाम, जय श्रीराम, जय श्रीराम।'' फिर क्या था लोग कमेंट बॉक्स पर भड़क गए और उनका कहना था कि हिंदुओं की आस्था के साथ खेलना कब बंद होगा? जी हां आपको बताते हैं यूजर्स किस तरह से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''कृपया ऐसी फिल्में करके हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाना बंद करें।'' जबकि एक का कहना था, ''अभिनेताओं के खिलाफ कुछ उनकी गलती नहीं है। लेकिन पोस्टर भी आशाजनक नहीं लग रहा है।''

एक ने लिखा, ''जो भी लोग सिया राम के भक्त है उनसे में पूछना चाहता हूं की इस पोस्टर में क्या सच में सिया राम की छवि आपको नजर आती है।?'' एक ने लिखा, एक और कार्टूनिस्ट पोस्टर।

अन्य यूजर का कहना था, ''दिल में आस्था होती तो धर्म से ऐसी मजाक ना कर रही होती।'' जबकि कइयों का कहना है कि फिल्म सुपर फ्लॉप होने वाली है। हालांकि मेकर्स की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन इन कमेंट्स को लेकर नहीं आया है और ना कृति सैनन ने रिएक्ट किया है। लेकिन इतना तय है कि लोग इस पोस्टर से भी खुश नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X