Adipurush New Release Date- आदिपुरुष की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब करना पड़ेगा इतना इंतजार!

सुपरस्टार प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन की फिल्म आदिपुरुष को लेकर इस वक्त एक नई खबर सामने आई है। विवादों के बीच इस फिल्म के मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। जी हां, ओम राउत इस फिल्म के विवाद के बाद काफी ज्यादा चिंता में थे और उन्होने फिल्म की रिलीज डेट इसलिए आगे बढ़ाई है ताकि वो इसमें जरूरी बदलाव कर सकें जो कि लोगों को पसंद नहीं आए हैं।
ओम राउत ने एक पोस्ट करते हुए इस फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है और फैंस इसपर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म अब 16 जून 2023 को रिलीज होगी। ओम राउत ने लिखा, ''दर्शकों को एक संपूर्ण दृश्य अनुभव देने के लिए, हमें फिल्म पर काम करने वाली टीमों को अधिक समय देने की आवश्यकता है।
हम ऐसी फिल्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिस पर भारत को गर्व होगा। आपका समर्थन, प्यार और आशीर्वाद ही हमें आगे बढ़ाता है।" बता दें कि विवाद के बाद कई किरदारों के लुक्स पर सवाल खड़े किए गए थे। हालांकि ये पहले बार नहीं है जब किसी हिंदी फिल्मों को इस तरह के विवाद में पड़े देखा गया हो। इसके पहले भी कई बार ये देखा गया है।
ये है विवाद-
यूजर्स का कहना था कि फिल्म में जिस तरह से रावण, हनुमान और माता सीता के लुक्स दिखाए गए हैं वो पूरी तरह से सही नहीं है। कुछ हिंदू संगठनों ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया था और इसपर लीगल एक्शन लेने की बात कही थी। यही कारण है कि मेकर्स दोबारा इसके वीएफएक्स पर काम कर रहे हैं।
कृति सैनन का पोस्ट-
इस पर कृति सैनन का भी पोस्ट सामने आया है उन्होने भी फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए जय श्री राम का नारा लगाया है। बता दें कि कृति सैनन माता सीता का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रभास को राम और सैफ अली खान को रावण के किरदार में देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











