..................... Adipurush- नेपाल ने आदिपुरुष की रिलीज पर लगाई रोक, बोला- 'भारत की बेटी नहीं हैं माता सीता' Adipurush- Nepal raging on the makers while banning the release, said Sita is not Indian daughter! - Hindi Filmibeat

Adipurush- नेपाल ने आदिपुरुष की रिलीज पर लगाई रोक, बोला- 'भारत की बेटी नहीं हैं माता सीता'

adipurush, prabhas

प्रभास स्टारर आदिपुरुष आज पूरे देश में रिलीज हो गई है और दर्शकों के द्वारा इस फिल्म को लेकर मिले जुले कमेंट्स सामने आ रहे हैं। लेकिन इस वक्त कोई फिल्म रिलीज हो और वो किसी विवाद का हिस्सा ना बनें, ऐसा काफी कम देखने को मिलता है।

आदिपुरुष के साथ भी एक विवाद जुड़ गया है और लगातार चर्चा में है। दरअसल भारत का पड़ोसी देश आदिपुरुष के मेकर्स से नाराज है और उसने नेपाल में इस फिल्म को रिलीज करने से रोक लगा दी है।

काठमांडू के मेयर बालेन शाह द्वारा गुरुवार को फिल्म में संवाद की एक पंक्ति पर आपत्ति जताने के बाद सभी हिंदी फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने के आह्वान किया गया है।

क्या है मामला?

दरअसल इस फिल्म में एक डायलॉग है जिसमें कहा गया है कि सीता भारत की बेटी हैं। इसी को लेकर नेपाल भड़क गया है और उसका कहना है कि ये गलत है। सीता नेपाल की बेटी नहीं हैं, ना कि भारत की। नेपाल ने कहा है कि अगर मेकर्स तीन दिन के अंदर इस लाइन को बदलते हैं तो ही फिल्म नेपाल में रिलीज हो सकती है।

Recommended Video

Adipurush Review: First Day First Show Public Reaction On Film Adipurush | Kriti Sanon | Prabhas

बालेन शाह ने लिखा, ''जब तक दक्षिण भारतीय फिल्म 'आदि पुरुष' में शामिल 'जानकी भारत की बेटी है' का नारा न केवल नेपाल में बल्कि भारत में भी सत्य है, तब तक काठमांडू महानगर में किसी भी हिंदी फिल्म को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसे ठीक करने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। माता सीता की जय।''

लिया गया फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक टी-सीरीज़ ने मांगों का अनुपालन किया है, जिसके बाद फिल्म को नेपाल के सेंसर बोर्ड द्वारा पारित कर दिया गया था। हालांकि देखना ये है कि आने वाले समय में फिल्म किस तरह धमाका करती है। फिलहाल भारत में इस फिल्म को लेकर बातें हो रही हैं और लोग पहुंच रहे हैं।

Read more about: adipurush prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X