"आदिपुरुष के निगेटिव कमेंट डिलीट करोगे तो देंगे पैसे", स्क्रीनशॉट वायरल, फिल्म के मेकर्स पर लगा बड़ा आरोप

Adipurush makers offering money: महीनों और सालों के लंबे इंतजार के बाद फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और फिल्म को लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान मुख्य किरदारों में हैं।
महीनों के प्रमोशन और प्रत्याशा के बीच, रामायण पर आधारित 'आदिपुरुष' 16 जून को जोर शोर से सिनेमाघरों में लगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी जबरदस्त थी, लिहाजा हर जगह लोगों की भीड़ नजर आई। लेकिन मेकर्स को खुश होने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाया.. क्योंकि फिल्म को लेकर रिएक्शंस काफी निगेटिव रहे।
फिल्म को दर्शकों से मिली है निगेटिव प्रतिक्रिया
जैसे जैसे दर्शक फिल्म देखते हुए सोशल मीडिया पर फिल्म की ट्रोलिंग भी बढ़ती गई। लोगों ने फिल्म में रामायण के किरदारों के चित्रण से लेकर इसके डायलॉग्स, विजुअल्स और ओवरऑल स्क्रीनप्ले के लिए इसकी भर्त्सना की। खासकर आदिपुरुष में हनुमान के डायलॉग्स और रावण के लुक को लेकर फिल्म के निर्देशक ओम राउत और लेखक मनोज मुंतसिर को खूब ट्रोल किया गया।
निगेटिव कमेंट डिलीट करने के बदले 9500 रूपए का ऑफर!
बहरहाल, इस बीच अब आदिपुरुष के मेकर्स पर कुछ नेटिजन्स बड़ा आरोप लगा रहे हैं कि मेकर्स ने उन्हें अपने निगेटिव रिव्यू को डिलीट करने के लिए पैसे ऑफर किये हैं। लोग एक स्क्रीनशॉट भी शेयर कर रहे हैं, जहां देखा जा सकता है कि निगेटिव कमेंट डिलीट करने के बदले लोगों को 5500 से लेकर 9500 रूपए तक ऑफर किये जा रहे हैं।
ये स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं.. और नेटिज़न्स निर्माताओं को पॉजिटिव रिव्यू खरीदने की कोशिश करने के लिए क्लास लगा रहे हैं। वहीं, आदिपुरुष के निर्माताओं ने अभी तक इन आरोपों के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications