Adipurush: बढ़ी आदिपुरुष मेकर्स की मुश्किलें? अब रावण के मांस खिलाने वाले सीन को लेकर उठा बवाल

Adipurush makers in trouble: आदिपुरुष से जुड़े विवाद फिलहाल खत्म होते नहीं दिख रहे हैं। फिल्म में किरदारों के चित्रण से लेकर कंटेंट तक, हर चीज पर दर्शक सवाल उठाते दिख रहे हैं। जहां एक तरफ हनुमान जी के डायलॉग को लेकर लोगों का गुस्सा दिख रहा है, वहीं अब रावण से जुड़े एक सीन को लेकर बवाल शुरु हो चुका है।
फिल्म में एक दृश्य है, जहां युद्ध से पहले रावण अपने विशालकाय चमगादड़ को मांस खिलाते दिख रहा है। वहीं, एक अन्य दृश्य में, जब इंद्रजीत हनुमान को पकड़कर रावण के पास लाता है, तो रावण एक मास्क लगाकर अपने तलवार की धार तेज करते दिखता है।
Recommended Video
रावण को मांस खिलाते दिखाना गलत है!
फिल्म देख चुके दर्शकों ने रावण के इन दृश्यों पर खूब आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि रावण एक ब्राह्मण था, उसे इस तरह मांस खिलाते दिखाना बिल्कुल गलत और आपत्तिजनक है। वहीं, एक अन्य दृश्य में रावण के हाथों से रूद्राक्ष टूटता हुए भी दिखाया है। जिसे देखकर लोग बोले कि रावण शिव भक्त था, वो रूद्राक्ष क्यों तोड़ेगा..
कुछ दर्शकों का मानना है कि आदिपुरुष में रामायण के किरदारों का गलत चित्रण किया गया है। जिसे आज के बच्चों को दिखाया भी नहीं जा सकता है।
रावण की आंखों में सूरमा, डिजाइन से कटे बाल
बता दें, रावण के किरदार को जैसा लुक दिया गया है, उसे लेकर भी लोग काफी नाराज हैं। रावण की आंखों में सूरमा और डिजाइन से कटे बाल देखकर लोग भड़क रहे हैं। साथ ही सोने की लंका के बजाए काली दीवारों वाली लंका भी सभी को चुभ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











