Adipurush- एफआईआर के बाद भी नहीं मानें मेकर्स, हनुमान के लुक पर की ऐसी गलती, बुरी तरह से ट्रोल!

adipurush

Recommended Video

Hanuman Jayanti पर सामने आया Adipurush का नया पोस्टर, भगवान हनुमान का Look हुआ Reveal | FilmiBeat

ओम राउत ने जब अपनी फिल्म आदिपुरुष का पहला टीजर रिलीज करते हुए सभी कैरेक्टर्स के फर्स्ट लुक को रिलीज किया था तो काफी बवाल हो गया था और इसके बाद मेकर्स ने माफी मांगते हुए इसके लुक को बदलने की बात कही थी। इसके बाद जब उन्होने लुक्स को बदलकर राम और सीता का नया लुक पेश किया तो उनपर एफआईआर तक हो गई।

अब एक बार फिर से आदिपुरुष के मेकर्स खबरों का हिस्सा हैं क्योंकि राम भक्त हनुमान का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है और इसमें भी कुछ ऐसी गलती करती दी गई है जिसके बाद वो बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं।

जी हां, एफआईआर के बाद भी मेकर्स नहीं माने हैं और कुछ ऐसा कर डाला है जोकि चर्चा में है। लोग कई तरह की बातें करते हुए खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''ये कौन पागल डायरेक्टर है जिसको ये पता नहीं हनुमान जी बिना मूछों के दाढ़ी नहीं रखते थे।''

इसके अलावा एक ने लिखा, ''ये हमारे हनुमान जी नहीं लग रहे हैं... कुछ भी बना देते हैं तुम लोग.... 6 महीने बाद वही वही लुक रिलीज कर दिया।'' जबकि एक ने लिखा, ''बजरंगबली के जैसे लग ही नहीं रहे कुछ भी करने लगते है।''

एक ने लिखा था, ''प्रभास राम न कृति सीता के रूप में और न ही इस आदमी को हनुमान के रूप में... फिल्म तो बिलकुल भी रामायण वाइब न दे रही... इस जीनियस अभिनेता और उनकी प्रतिभा की बर्बादी।''

इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोगों का कहना है कि इस फिल्म को लेकर उनका विरोध इसी तरह से जारी रहेगा। बता दें कि आदिपुरुष की रिलीज को लेकर काफी जल्दी अपडेट सामने आने वाली हैं और प्रभास के साथ कृति सैनन को देखना लाजवाब होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X