Adipurush Leaked- 500 करोड़ में बनी फिल्म रिलीज होते ही हुई लीक? मेकर्स की उड़ जाएगी नींद!

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष को लेकर काफी समय से चर्चा थी और आज इस फिल्म ने धमाका कर दिया है। जी हां, आदिपुरुष आज रिलीज हुई है और 16 जून का इंतजार उनके फैंस कर रहे थे। हालांकि इस फिल्म को लेकर जो खबर सामने आ रही है वो मेकर्स को झटका देने वाला है।
जी हां, इस फिल्म के रिलीज के कुछ घंटो बाद ही इसको एचडी क्वालिटी में लीक कर दिया गया है। तमिलरॉकर्स ने फिर से वही किया है जिसका सभी मेकर्स को डर रहता है। लोग इस फिल्म को एचडी क्वालिटी में डाउनलोड करके देख रहे है।
अगर कोई फिल्म रिलीज के दिन ही लीक हो जाती है तो ये क्लियर हो जाता है कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर इसका असर प़ड़ना तय हो जाता है। हालांकि मेकर्स की तरफ से इसको लेकर क्या रिएक्शन आता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म को इस तरह से लीक कर दिया गया हो, बल्कि पहले भी ऐसा हुआ है। शाहरुख खान की 'पठान' से लेकर सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' भी इससे अछूती नहीं हैं। जो भी वेबसाइट्स फ्री में फिल्म 'आदिपुरुष' को दिखाने का वाद कर रहीं हैं, वह सभी पाइरेटेड वेबसाइट्स हैं।
Recommended Video
और ये इललीगल है। लेकिन कुछ ऑनलाइन यूजर्स रिलीज होते ही प्रभास की फिल्म को इसलिए ऑनलाइन फ्री में दिखा रहें हैं क्योंकि इससे उनको बेहद फायदा होगा। कहा जा रहा है कि फिल्म को बनाने में कई सौ करोड़ रुपए मेकर्स की तरफ से खर्च किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications