Adipurush- कृति सैनन ने प्रभु श्रीराम से कर दी प्रभास की तुलना, फैंस का रिएक्शन कर देगा हैरान!

adipurush, prabhas, kriti sanon

बुरी तरह से ट्रोलिंग के बाद जब आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि वो काफी शानदार था। लोग एक बार फिर से आदिपुरुष के साथ हैं और उनका कहना है कि अब ऐसा लग रहा है कि किरदारों को ओम राउत ने सही से प्रजेंट किया है।

बता दें कि ट्रेलर लॉन्च के दौरान सभी सितारे मौजूद थे और इस दौरान कृति सैनन ने कुछ ऐसा कह डाला जो कि खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैँ। दरअसल कृति सैनन ने प्रभास की तारीफ करते हुए उनकी तुलना भगवान राम से कर डाली।

दरअसल कृति सैनन का कहना था कि, "वह उतने ही सरल हैं जितना कि प्रभु राम मैं कहूंगी। वह बहुत सरल हैं और दिल से बहुत पवित्र हैं।" जी हां, कृति सैनन ने उनकी सिंपलीसिटी की तारीफ करते हुए श्रीराम से तुलना कर डाली थी।

इसके बाद लोगों के कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं और सभी प्रभास की तारीफ कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि प्रभास ऐसे कलाकार हैं जो कि ज्यादा तामझाम में नहीं रहते हैं और काफी सिंपल रहना उनको पसंद है।

प्रभास ने इस फिल्म को लेकर कहा था कि, "हमने इस फिल्म को बहुत प्यार और सम्मान के साथ किया, आशा है कि आप इसे पसंद करेंगे। शुक्रिया तुमसे प्यार करता हूँ।" उनकी इस बात पर भी लोगों का रिएक्शन सामने आया है।

हालांकि इस फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे सैफ अली खान ने लोगों का दिल जीत लिया है और जिस तरह के लुक के साथ वो आने वाले हैं उसको गुप्त रखा गया है। हालांकि उनका एक रूप दिखाया गया है लेकिन वो मुख्य रूप नहीं होना वाला है। इससे अलावा वो सितारा भी चर्चा में है जो कि इस फिल्म में हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। अब फिल्म रिलीज होकर कितना पसंद की जाती है ये तो समय ही बताएगा।

More from Filmibeat

Read more about: adipurush prabhas kriti sanon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X