Adipurush: "कपड़ा तेरे बाप का....", आदिपुरुष के ये डायलॉग्स सुनकर पीट लेंगे सिर!

Recommended Video
Adipurush dialogues: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कोई शक नहीं कि ये साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। लिहाजा, अब जबकि फिल्म सबसे सामने आ चुकी है, इसकी चर्चा भी खूब हो रही है।
जहां प्रभास फैंस फिल्म की रिलीज को सेलिब्रेट कर रहे हैं, वहीं फिल्म निगेटिव प्रतिक्रियाओं से भी बच नहीं पाई है। खासकर अपने वीएफएक्स और डायलॉग्स को लेकर फिल्म को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
मनोज मुतंशिर के लिखे डायलॉग्स को सुनकर एक ओर जहां कुछ दर्शक मजाक उड़ा रहे हैं, वहीं कुछ आपत्ति जता रहे हैं कि फिल्म में ऐसे संवाद को आखिर कैसे शामिल किया जा सकता है। खैर, ये डायलॉग्स आपत्ति करने लायक हैं या नहीं.. इसका फैसला आप खुद ही कर लें।
फिल्म के डायलॉग्स कुछ इस प्रकार के हैं-
लंका जलाने से पहले, रावण के बेटे इंद्रजीत से हनुमान कहते हैं- "कपड़ा तेरे बाप का! तेल तेरे बाप का! आग तेरे बाप की.. जलेगी भी तेरे बाप की.."
इंद्रजीत अशोक वाटिका में आए हनुमान से कहता है- "तेरी बुआ का बगीचा है क्या जो हवा खाने चला आया"
हनुमान वानरों की सेना से कहते हैं- "बोलकर आया हूं लंका में कि जो हमारी बहनों को हाथ लगाएगा उनकी लंका लगा देंगे"
मंदोदरी रावण से कहती है- "आप अपने काल के लिए कालीन बिछा रहे हैं"
लक्ष्मण को मूर्छित करने के बाद इंद्रजीत कहता है- "मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया अभी तो पूरा पिटारा भरा पड़ा है"


Click it and Unblock the Notifications