Adipurush की नई मुसीबत, विभीषण की पत्नी के बोल्ड सीन से भड़के नेटिजन्स, कहा- यह कामसूत्र नहीं है

Controversy over Vibhishan's wife's bold scene in Adipurush: आदिपुरुष को लेकर हर दिन नए विवाद सामने आ रहे हैं। फिल्म को जितने लोग देख रहे हैं, विवाद उतना ही बढ़ता जा रहा है। अब हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है।
हनुमान जी के संवाद और रावण के लुक को लेकर तो लेकर तो फिल्म के रिलीज होती ही हंगामा शुरु हो गया। नेटिजन्स ने राइटर मनोज मुंतशिर और डायरेक्टर ओम राउत को खूब ट्रोल भी किया। वहीं, अब फिल्म से विभीषण की पत्नी के दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हल्ला मचा हुआ है।
विभीषण की पत्नी का सीन वायरल
फिल्म आदिपुरुष में एक दृश्य है, जहां विभीषण की पत्नी को नहाकर कपड़े बदलते दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर इस सीन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें विभीषण की पत्नी सरमा कपड़े बदलती नज़र आ रही हैं। रामायण पर आधारित एक फिल्म में लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और बहुत नाराज भी।
फिल्म में ये दृश्य उस वक्त का है, जब विभीषण और उनकी पत्नी युद्धभूमि में श्रीराम की मदद के लिए आते हैं। यहां राम उन्हें रहने के लिए एक टेंट देते हैं। ये सीन उसी टेंट का है, जहां विभीषण अपनी पत्नी को बता रहे होते हैं कि श्रीराम किस तरह अयोध्या का राज त्याग कर वनवास पहुंचे थे।
लोगों ने अश्लीलता फैलाने का लगाया आरोप
सच यही है कि फिल्म में ऐसे दृश्य की कोई जरूरत नहीं थी, लेकिन फिल्मी बनाने के चक्कर में निर्देशक ने इसे शामिल कर लिया। लिहाजा, अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग गुस्सा उतार रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- "ये सीन कामसूत्र का नहीं, बल्कि आदिपुरुष का है.." वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- "विश्वास नहीं होता, हनुमान जी को थियेटर में बैठाकर ये दिखाया जा रहा है.." लोग फिल्म के मेकर्स पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












