सेंसर बोर्ड से मिला ‘आदिपुरुष’ को यू-सार्टिफिकेट, 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर ने किया बड़ा ऐलान

Adipurush

Adipurush: कृति और प्रभास की मेगाबजट फिल्म आदिपुरुष इस महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स और फैंस दोनों एक्साइटेड हैं। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' को रिलीज से पहले 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर की ओर से तोहफा मिला है, फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल का ऐलान-

प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने बुधवार को एलान किया कि वह प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' की 10000 टिकट लेकर उनका दान करेंगे। उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में ऑफिशियल पोस्ट भी किया है।

उन्होंने कहा, आदिपुरुष को सेलिब्रेट करने का मौका है। श्रीराम के प्रति मेरी भक्ति और आस्था के चलते मैंने तय किया है कि मैं आदिपुरुष के दस हजार टिकटें खरीदूंगा और तेलंगाना के सरकारी स्कूल, अनाथालय व वृद्धाश्रम दान करूंगा। अगर आप टिकट पाना चाहते हैं तो कृपा नीचे दिए गए फॉर्म को भरें।'

अभिषेक अग्रवाल के इस कदम की प्रभास ने बहुत सराहना की है। उन्होंने लिखा, 'सर ये वाकई सराहनीय कदम है।' वहीं तमाम फैंस ने भी अभिषेक अग्रवाल का सपोर्ट किया।

फिल्म को मिला यू- सार्टिफिकेट-

भूषण कुमार द्वारा निर्मित और ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म आदिपुरुष को जिस तरह से लोगों का प्यार मिल रहा है वह इस बात का गवाह है कि इस फिल्म ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। अब सेंसर बोर्ड से यू-सर्टिफिकेट मिलने के साथ ही फिल्म हर भारतीय की आदिपुरुष बन गई है।

यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं के बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू की जानकारी युवा पीढ़ी तक पहुंचाने और सूचित करने का एक सुंदर तरीका है। ओम राउत द्वारा प्रदर्शित यह फिल्म न सिर्फ दृश्य भव्यता को प्रदर्शित करता है बल्कि भारतीय विरासत के सार , प्रेम, वफादारी और भक्ति की जड़ों को उजागर करने वाली समृद्ध कहानी को भी सामने लाता है, इसमें बहुत सारे अंतर्निहित संदेश हैं जो निश्चित रूप से लोगों को प्रेरित करेंगे हैं।

Read more about: adipurush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X