Adipurush First Review: प्रभास स्टारर आदिपुरुष पर आया शानदार रिएक्शन, मस्ट वॉच है फिल्म, मिले 4 स्टार

Adipurush First Review: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। फिल्म को लेकर सिर्फ मार्केट में ही नहीं, दर्शकों के बीच भी भारी उत्साह और उत्सुकता है। लिहाजा, सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर तमाम तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
यह पौराणिक गाथा 16 जून को 5 भाषाओं में देश भर में रिलीज होने वाली है। प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है। बहरहाल, रिलीज से 4 दिनों पहले ही फिल्म की पहली समीक्षा सामने आई है, जिसे ट्विटर पर Always Bollywood ने शेयर किया है।
आदिपुरुष ट्विटर रिव्यू
उन्होंने आदिपुरुष को 4 स्टार देते हुए शानदार फिल्म बताया है। Always Bollywood ने ट्वीट करते हुए लिखा- "#Adipurush देखने में एक शानदार और ऐसी मनोरंजक फिल्म है, जिसे देखते हुए हमें ऐसा महसूस होता है कि हम वास्तव में उस दिव्य युग में हैं.. इसे देखने के बाद जो फीलिंग आती है वो शब्दों से परे है.."
साथ ही उन्होंने फिल्म को मस्ट वॉच बताया है। कोई शक नहीं कि ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और प्रभास फैंस फिल्म को सेलिब्रेट करना भी शुरु कर चुके हैं। फैंस की मानें तो फिल्म ब्लॉकबस्टर है।
आदिपुरुष एडवांस बुकिंग
बता दें, आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग भी भारत के साथ साथ ही दुनियाभर में शुरु हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के फर्स्ट डे की टिकट्स अंधाधुंध बिक रहे हैं। रविवार शाम 6 बजे तक तीन नेशनल चेन्स पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 18,000 टिकट बिक चुकी हैं। ओपनिंग के मामले में यह पठान और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों को टक्कर देने वाली है। फिल्म 6000 से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
