आदिपुरूष का पहला पोस्टर रिलीज़: प्रभास ने दिए भगवान राम के अवतार में दर्शन, कल मिलेगा Teaser
प्रभास और कृति सैनन स्टारर आदिपुरूष का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है और पोस्टर पर सुपरस्टार प्रभास, भगवान राम के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं ओम राउत जिन्होंने इस दशक की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म तान्हाजी द अनसन्ग वॉरियर डायरेक्ट करते हुए अपना फिल्म डेब्यू किया है।
Recommended Video
आदिपुरूष में प्रभास, भगवान राम और कृति सैनन माता सीता के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में सैफ अली खान रावण की भूमिका में नज़र आएंगे और सनी सिंह लक्ष्मण की भूमिका में।

फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ ही टीम ने ये भी एलान कर दिया है कि 2 अक्टूबर को अयोध्या के सरयू तट पर फिल्म का पहला टीज़र रिलीज़ किया जाएगा। गौरतलब है कि दशहरा के माहौल में फिल्म का टीज़र रिलीज़ करना मास्टरप्लान साबित हो जाएगा। आदिपुरूष, जनवरी 2023 की पहली बड़ी फिल्म होगी। फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज़ होने जा रही है।
गौरतलब है कि प्रभास पहले से ही आदिपुरूष के लिए 100 करोड़ फीस ले रहे हैं। आदिपुरूष को तो अभी से ही 2023 की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। प्रभास ने एक तेलुगू स्टार से भारत के पहले Pan India सुपरस्टार होने का सफर बेहद शानदार तरीके से तय किया है।
बात करें आदिपुरूष के बजट की तो ये फिल्म 450 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनकर तैयार हो रही है और इसे 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर अभी से सिद्ध कर दिया गया है। फिल्म में जहां प्रभास को राम के अवतार में देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं वहीं दूसरी तरफ, सैफ अली खान को भी रावण के अवतार में देखने के लिए फैन्स उत्सुक हैं। हालांकि, फैन्स काफी समय से फिल्म के पोस्टर और टीज़र डिज़ाइन किए जा रहे हैं लेकिन अब आधिकारिक तौर पर केवल 2 अक्टूबर का इंतज़ार करना है फिल्म की पहली झलक के लिए।


Click it and Unblock the Notifications











