9 साल के करियर में बॉलीवुड में जमाया पैर, आदिपुरुष की जानकी अब बन चुकी हैं करोड़ो की मालकिन

इन दिनों कृति सेनन काफी चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि 16 जून 2023 को उनकी फिल्म आदि पुरुष रिलीज होने वाली है। यह ओम राउत के निर्देशन में बन रही है। बता दें कि इस फिल्म में कृति सेनन को माता सीता का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। इतना ही नहीं वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही है। लेकिन आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने वाले हैं। बता दें कि कृति सेनन का मुंबई में एक खुद का शानदार घर भी है और उनकी लाइफ भी काफी लग्जरियस है।
कृति सेनन की नेटवर्थ
कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि कृति सेनन की कुल नेटवर्थ 80 करोड रुपए बताई जाती है। बता दें कि वह महीने के 30 लाख रुपए कमाती है। कृति सेनन में अभी तक दिलवाले, बरेली की बर्फी और लुका छुपी जैसी जबरदस्त फिल्मों में काम किया है। कृति सेनन साल में चार करोड़ की कमाई करती है। अगर उनकी कुल संपत्ति की बात की जाए तो वह 18 करोड रुपए की मालकिन है। एक्टिंग के साथ-साथ वह ब्रांड विज्ञापन और कई टीवी शो के साथ-साथ अवॉर्ड शो के जरिए भी अच्छी खासी कमाई कर लेती है। जिस वजह से आज वह एक सफल एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं।
महंगी गाड़ियों का शौक रखती है कृति सेनन
कृति सेनन ने अपने करियर में काफी मेहनत की और हिंदी सिनेमा में एक खास पहचान हासिल की। कुछ ख़बरों के अनुसार एक फिल्म का वह 2 करोड रुपए चार्ज करती है। कृति सेनन फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छा-खासा पैसा कमा लेती है। एक्ट्रेस का मुंबई में एक आलीशान घर भी है जिसकी कीमत करोड़ों में है। कृति सेनन इस घर में अपने माता पिता और बहन नूपुर के साथ में रहती हैं। इस घर की क़ीमत 60 करोड की बताई गई है। कृति सेनन को महंगी महंगी गाड़ियों का भी खूब शौक है। उनके पास में ऑडी Q7, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज और मर्सिडीज बेंज जैसी कई सारी गाड़ियां हैं।
कृति सेनन का वर्क फ्रंट
कृति सेनन के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि जल्दी ही वह ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कृति सेनन के ऑपोजिट बाहुबली के स्टार प्रभास देखे जाएंगे। तो वहीं सैफ अली खान को रावण का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। बता दें कि यह फिल्म 600 करोड़ के भारी-भरकम बजट से बनाई जा रही है। आने वाले दिनों में ये साफ हो जाएगा कि कृति सेनन की इस फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पांस मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications