'आदिपुरुष' को बचाने के लिए मैदान में उतरे मनोज मुंतशिर, बचाव में दिया बड़ा बयान

'आदिपुरुष' फिल्म टीजर रिलीज के साथ ही लगातार सुर्खियों में है। फिल्म को सोशल मीडिया पर लगातार काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रभास के राम के लुक से लेकर सैफ अली खान के रावण के लुक और फिल्म के वीएफएक्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हश्र हो सकता है।
अब फिल्म के निर्देशक ओम राउत और लेखक मनोज मुंतशिर 'आदिपुरुष' को बचाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। मनोज मुंतशिर ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा- 'हमारी फिल्म असल रामायण से 1 प्रतिशत भी अलग नहीं है। जब हम रामायण के बारे में बात करते हैं तो हमारे दिमाग में क्या आता है और क्या आपने टीजर में देखा।'
मनोज मुंतशिर ने आगे कहा- 'रामायण एक महाकाव्य है जिसमें राक्षस राजा रावण ने मां सीता का अपहरण कर लिया और भगवान राम वानर सेना की मदद से उन्हें बचाने के लिए लंका गए। संक्षिप्त में यह रामायण है जैसा कि, पांच साल के बच्चे को बताया जाता है। यह वह कहानी है जिसके साथ हम रहे हैं।'
वहीं, ओम राउत ने कहा कि, वो रामायण को बड़े पर्दे पर लेकर आना चाहते थे। उन्होंने कहा-'मैं यह नहीं चाहता कि कोई यह गलत समझे कि हमने इसे बदल दिया है। यह किताबों से बड़े पर्दे पर अनुवाद करना है। यह हमारे लिए फिल्म नहीं है। यह हमारी भक्ति, श्रद्धा का प्रतिनिधित्व है हम इसके लिए खड़े हैं।'
बता दें कि, 'आदिपुरुष' 12 जनवरी 2023 में रिलीज होगी। फिल्म को 3डी वर्जन में रिलीज किया जाएगा। अभी सिर्फ फिल्म का टीजर ही रिलीज किया गया है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी भी जारी है।


Click it and Unblock the Notifications












