Adipurush Controversy- अब टीजर पर भड़के 'राम' अरुण गोविल, बोले 'भावनाओं का मजाक ना बनाओ'!

arun govil

ओम राउत ने जब से अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज किया है उसके बाद से ही फिल्म काफी बुरी तरह से विवादों में हैँ। इस फिल्म के टीजर से लेकर एक्टर्स के लुक्स और उनके पोस्टर्स भी विवादों में हैं। किसी ना किसी तरह से लोग उनको ट्रोल कर रहे हैँ। इस विवाद के अब रामायण के राम यानि उनका किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल का भी रिएक्शन आया है। अरुण गोविल इस पर काफी भड़क गए हैं और उनका कहना है कि इस तरह से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होने एक वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किया था और इस पर वो जमकर बरसते हुए नजर आ रहे हैं। उनका कहना था कि वो काफी समय से इस बारे में बोलना चाह रहे थे लेकिन वो सही समय के इंतजार कर रहे थे।

वो बोले, रामायण' और 'महाभारत' जैसे जितने भी ग्रंथ और शास्त्र हैं, ये हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर। मानव सभ्यता के लिए नींव है। इसे न हिलाया जा सकता है और न ही बदला जा सकता है और इसके साथ किसी तरह का खिलवाड़ या छेड़छाड़ भी ठीक नहीं है।

भला कोई अपनी नींव हिलाता है क्या.. कोई अपनी जड़ बदलता है क्या?' इसके अलावा उनका कहना था कि ''लिबर्टी के नाम पर लोगों की भावनाओं का मजाक ना बनाओ।

आजकल यह ट्रेंड बन चुका है कि सनातन धर्म की मान्यताओं का मजाक बनाओ।'' अरुण गोविल ने इस वीडियो में काफी कुछ कहा है, उनका वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X