Adipurush: सेंसर सर्टिफिकेट, रन टाइम से बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन तक- जानें आदिपुरुष से जुड़ी हर डिटेल

Adipurush: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष की रिलीज में अब एक हफ्ते का समय रह गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच और मार्केट में काफी हलचल चल रही है। हो भी क्यों ना.. आखिर प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान स्टारर ये फिल्म भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। यह भारतीय पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित है।
U सर्टिफिकेट के साथ पास हुई फिल्म
8 जून को फिल्म सेंसर बोर्ड से भी पास हो चुकी है और बता दें फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने यू (U) सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है। यानि की ये फिल्म किसी भी उम्र और वर्ग के लोग देख सकते हैं। इसमें किसी भी तरह की कोई प्रतिबंध नहीं है।
इतने घंटे की है आदिपुरुष
फिल्म के रनटाइम की बात करें तो यह हिंदी में 179 मिनट यानि की 2 घंटे 59 मिनट की है। आज के समय में काफी कम फिल्में ही 3 घंटे की होती हैं, ऐसे में आदिपुरुष के लिए ये एक चैलेंज होने वाला है। हालांकि रामायण की कथा को 3 घंटें में समेट पाना भी मुश्किल है।
फिल्म का बजट और कमाई
मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबित, 500 करोड़ के बजट पर बनी 'आदिपुरुष' ने रिलीज से पहले ही 432 करोड़ रुपये कमा लिये हैं। फिल्म ने नॉन-थिएट्रिकल रेवेन्यू सोर्स से 247 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें इसके सैटेलाइट राइट्स, म्यूजिक राइट्स, डिजिटल राइट्स और अन्य सहायक अधिकार शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म ने साउथ में अपने थिएट्रिकल रेवेन्यू से मिनिमम गारंटी के तौर पर 185 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
बॉक्स ऑफिस ओपनिंग प्रेडिक्शन
ट्रेड पंडितों की मानें तो आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम करते हुए 100 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। जहां हिंदी सर्किट में फिल्म 25-30 करोड़ की शुरुआत कर सकती है.. वहीं तेलुगु राज्यों में यह आंकड़ा काफी ऊपर जा सकता है। ओपनिंग के बाद फिल्म वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी। बता दें, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होने के लिए कम से कम 800 से 900 करोड़ तक की कमाई करनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications
