Adipurush बनी बॉलीवुड की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म, VFX में लगा दिये इतने करोड़, बजट सुनकर होश उड़ जाएंगे!

Adipurush Budget: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' अपनी पहली झलक के साथ ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का टीजर हो या पोस्टर या ट्रेलर, फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर बात का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है।
प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान, सनी सिंह स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में 3डी में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद, जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है फिल्म का वीएफएक्स। लोगों का मानना है कि मेकर्स ने वीएफएक्स पर काफी मेहनत की है, लिहाजा, टीजर की तुलना में ट्रेलर काफी आकर्षक नजर आ रहा है।
VFX में लगे 350 करोड़
बता दें, कोई शक नहीं है कि फिल्म के VFX पर भारी भरकम रकम खर्च किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले इस पर 250 करोड़ तक लगाया गया था। लेकिन टीजर रिलीज के बाद मिली भारी निगेटिव रिएक्शन के बाद, फिल्म की टीम ने एक बार फिर वीएफएक्स पर पूरा काम किया, जिससे बजट 100 करोड़ तक बढ़ चुका है।
फिल्म का कुल बजट
फिल्म के कुल बजट की बात करें तो यह 650 करोड़ से 700 करोड़ तक का बताया जा रहा है। जी हां, आदिपुरुष 700 करोड़ की लागत पर बनी फिल्म है। और इसी के साथ यह भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। शुरुआत में फिल्म का मूल बजट 500 करोड़ रखा गया था। लेकिन टीज़र के बाद सीजीआई/वीएफएक्स और कलर ग्रेडिंग में सुधार लाने के लिए बजट को 700 करोड़ तक बढ़ा दिया गया। इसे हिंदी और तेलुगु भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है, और इसे 3डी में फिल्माया गया है।
Recommended Video
भारत की सबसे मंहगी फिल्में
700 करोड़ की बजट के साथ आदिपुरुष भारत की सबसे मंहगी फिल्म बन चुकी है। जबकि दूसरे नंबर पर है एसएस राजामौली की RRR, जो 550 करोड़ में बनी थी। तीसरे नंबर पर है 2.0, जिसे 400 करोड़ में बनाया गया था, वहीं चौथे नंबर पर है बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र, जिसमें लगे थे 375 करोड़ से 400 करोड़ तक।


Click it and Unblock the Notifications
