आदिपुरुष: क्या विवाद के बीच डर गए मेकर्स? सैफ अली खान का बदला लुक!

प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर 'आदिपुरुष' का टीजर आए कुछ समय हो चुका है। टीजर रिलीज के साथ ही 'फिल्म' को लेकर काफी विवाद हुआ था। खास तौर पर प्रभास के राम लुक और सैफ अली खान के रावण लुक की काफी ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर को लेकर काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।
यहां तक कि, फिल्म के वीएफएक्स को भी जमकर ट्रोल किया गया। अब फिल्म के प्रतिक्रिया को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया था। मिली जानकारी के अनुसार मेकर्स सोशल मीडिया पर मिली नकारात्मक प्रतिक्रिया की वजह से मेकर्स ने अब कई और बड़े फैसले लिए हैं।
मेकर्स खासकर रावण के लुक में भी बदलाव करने का फैसला किया है। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि, फिल्म बहुत अच्छी तरीके से आगे बढ़ रही है लेकिन, वीएफएकस गलत हो गया है। साथ ही सैफ अली खान के लुक पर काम करने की आवश्यकता है।

सैफ का नया लुक
वीएफएक्स के जरिए मेकर्स सैफ के रावण लुक पर काम कर रहे हैं। मेकर्स ने वीएफएक्स के जरिए सैफ अली खान की दाढ़ी को हटाने का फैसला किया है। यानि सैफ अली खान का रावण लुक अब बिना दाढ़ी के सिर्फ मुंछ में नजर आएगा।

खर्च होंगे ज्यादा
मेकर्स जिस तरह से वीएफएक्स और लुक्स पर काम कर रहे हैं, उसमें आवश्यक बदलाव के लिए 30 करोड़ रुपए अधिक खर्च होंगे। हालांकि, इसके बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

नई रिलीज डेट
मेकर्स ने सभी चीजों पर काम करने के लिए फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। पहले यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने जा रही थी लेकिन, अब यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जोखिम नहीं
'आदिपुरुष' एक बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म को बनाने में 500 करोड़ रुपए से अधिक लगे हैं ऐसे में मेकर्स नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं और आलोचनाओं को ध्यान में रखकर फिल्म को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











