..................... Adipurush astounding advance collections, Tiger Shroff's mom cheated of 58 lakh: Entertainment Live Updates, 10 June - Hindi Filmibeat

Entertainment Highlights: आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग शुरु, टाइगर श्रॉफ की मां के साथ हुई 58 लाख की ठगी

adipurush-advance-collections-tiger-shroff-mom-cheated-of-58-lakh-entertainment-live-updates-10-june

Entertainment Live Updates: नए वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है और एंटरटेनमेंट की दुनिया एक बार फिर खबरों से जगमग है। एक ओर जहां सनी देओल की फिल्म गदर का 22 सालों के बाद एक बार फिर तहलका देखने को मिल रहा है। वहीं, आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग को लेकर भी खबरें आ रही हैं।

इस रविवार यानि की 11 जून से आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग ओपन हो रही है। बता दें, ओवरसीज मार्केट में फिल्म की एडवांस बुकिंग धमाकेदार रही है। खासकर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म बंपर ओपनिंग लेने वाली है। वहां फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते पहले ही 16000 डॉलर की कमाई कर ली है।

दूसरी खबरों में, एक्टर टाइगर श्रॉफ की मां और जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ 58 लाख की ठगी हुई है। आयशा ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

LIVE Feed
  • Jun 10, 2023 4:45 PM

    ब्रा पहनकर सोफिया अंसारी ने किया ऐसा डांस, देखने वाले नहीं कर पाए खुद पर काबू

    Sofia Ansari Dance Video: हर दिन लाखों दिलों की धड़कन बढ़ाने वाली मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया अंसारी जब भी सोशल मीडिया पर अपना पोस्ट डालती हैं तहलका मच जाता है। हाल ही में सोफिया अंसारी ने सोशल मीडिया पर ब्रा पहनकर ऐसा डांस किया कि देखने वाले भी खुद पर काबू नहीं पाए और अजीबों-गरीब प्रतिक्रयाएं देने लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

  • Jun 10, 2023 4:24 PM

    रणबीर कपूर के बाद अब साउथ सुपरस्टार रामचरण ने भी आदिपुरुष के लिए उढ़ाया बड़ा कदम, फैंस हुए खुश

    Adipurush: बॉलीवुड स्टार कृति सेनन और प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष इस वक्त काफी चर्चा में है। फिल्म रिलीज होने से पहले रणबीर कपूर ने 10,000 टिकट खरीदने की बात कही थी। अब राम चरण ने भी इस बात की घोषणा की है कि वह 10,000 टिकट खरीदेंगे। फैंस अब इसको लेकर अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं। फैंस फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

    रणबीर कपूर के बाद अब साउथ सुपरस्टार रामचरण ने भी आदिपुरुष के लिए उढ़ाया बड़ा कदम, फैंस हुए खुश
  • Jun 10, 2023 3:46 PM

    द केरल स्टोरी के बाद सुदीप्तो सेन ने की अपने अगले शानदार प्रोजेक्ट की घोषणा, फैंस ने ऐसी प्रतिक्रिया

    Sudipto Sen next project: फिल्ममेकर सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी को एक महीने से ज्यादा का समय हो रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। लोगों को असल जिंदगी से जुड़ी इस फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई है। अब द केरल स्टोरी की सफलता के बाद सुदीप्तो सेन ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है, यह फिल्म भारत में माओवादी आंदोलन के 50 साल के बारे में है।

  • Jun 10, 2023 3:23 PM

    कल रिलीज होगा रणबीर कपूर की एनिमल का प्री-टीजर

    रणबीर कपूर और लेखक-निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल का बहुप्रतीक्षित टीजर कल रिलीज होने वाला है। टीजर को 11 जून सुबह 11:11 बजे लाया जाएगा। टी-सीरीज़ के प्रमुख भूषण कुमार के साथ निर्देशक वांगा ने अपने सोशल मीडिया पेजों पर इस रोमांचक खबर की घोषणा की, जिससे दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

  • Jun 10, 2023 2:23 PM

    कंगना रनौत को नहीं ऑफर हुई है धनुष की फिल्म, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

    रिपोर्ट थी कि कंगना रनौत ने निगेटिव भूमिका के कारण धनुष की आगामी D50 का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अभिनेत्री ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में दावों का खंडन किया और कहा कि उन्हें कभी भी भूमिका की पेशकश नहीं की गई थी। खबर को दोबारा शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'फेक न्यूज अलर्ट, मुझे ऐसी कोई फिल्म ऑफर नहीं की गई थी।' आगे धनुष को टैग करते हुए उन्होंने कहा कि अभिनेता उनके पसंदीदा हैं और वह उन्हें कभी ना नहीं कह सकतीं।

    कंगना रनौत को नहीं ऑफर हुई है धनुष की फिल्म, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
  • Jun 10, 2023 2:19 PM

    परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा लंदन में ND Vs AUS WTC फाइनल में स्पॉट हुए

    लवबर्ड्स परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लंदन के ओवल में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल देखते हुए स्पॉट किया गया। दर्शकों के बीच अगल-बगल बैठकर मैच देखते हुए दोनों की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है। परिणीति ने हरे रंग के ब्लेज़र और चश्मे के साथ एक सफेद पोशाक पहनी थी।

  • Jun 10, 2023 1:11 PM

    अंकित गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी संग सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, दिया शानदार बयान, फैंस हुए खुश

    Ankit Gupta statement: टीवी सीरियल 'उड़ानियां' फेम अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी को टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे अच्छी जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों की केमस्ट्री फैंस को हमेशा ही पसंद आती है। हाल ही में फैंस ने कायस लगाना शुरु कर दिया था कि प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने खास दोस्त अंकित गुप्ता से सगाई कर ली है। अब इसको देखकर अब अंकित ने चुप्पी तोड़ी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने कहा, “मैं तो हमेशा यहीं बोलता हूं कि क्या हम दोनों आपको ऐसे अच्छे नहीं लगते? कितने खुश रहते हैं। क्या शादी?''

    अंकित गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी संग सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, दिया शानदार बयान, फैंस हुए खुश
  • Jun 10, 2023 12:16 PM

    गंदी बात फेम गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी से कर लिया निकाह

    गहना वशिष्ठ ने अपने बॉयफ्रेंड फैजान अंसारी से निकाह कर लिया है, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक अभिनेता हैं, जो हाल ही में एक अमेज़ॅन मिनीटीवी रियलिटी शो डेटबाज़ी में देखे गए थे। उनके निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गई हैं जहां दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं।

    गंदी बात फेम गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी से कर लिया निकाह
  • Jun 10, 2023 12:15 PM

    पहली बार सामने आया इलियाना डिक्रूज के बच्चे के पिता का चेहरा, खुद एक्ट्रेस ने साझा की तस्वीरे

    Ileana D'Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इस वक्त लगातार सोशल मीडिया के जारिए से खुद से जुड़ी अपडेट शेयर कर रही हैं, इसी के चलते सुर्खियों में हैं। ऐसे में पहली बार इलियाना ने एक ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिसका सभी का इंतजार था, इलियाना ने इस तस्वीर के जारिए से पहली बार अपने बच्चे के पिता का चेहरा दुनिया को दिखाया है।

  • Jun 10, 2023 10:58 AM

    सलमान खान ने दबंग 4 की स्क्रिप्ट को किया रिजेक्ट

    खबरों की मानें तो चुलबुल पांडे को पर्दे पर देखने के लिए सलमान खान के प्रशंसकों को लंबा इंतजार करना होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान ने दबंग 4 की स्क्रिप्ट को रिजेक्ट कर दिया है, जिसे निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने लिखा था। यह भी खबर है कि धूलिया को पूरी तरह से पटकथा फिर से लिखनी पड़ सकती है।

  • Jun 10, 2023 10:57 AM

    Mike Batayeh: हार्ट अटैक के कारण ब्रेकिंग बैड अभिनेता माइक बटायेह का 52 साल की उम्र में हुआ निधन

    माइक बटायेह का 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें 'ब्रेकिंग बैड' में लॉन्ड्रोमैट मैनेजर डेनिस मार्कोव्स्की की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। अभिनेता को उनके मिशिगन वाले घर में सोने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि की है।

    Mike Batayeh: हार्ट अटैक के कारण ब्रेकिंग बैड अभिनेता माइक बटायेह का 52 साल की उम्र में हुआ निधन
  • Jun 10, 2023 10:52 AM

    अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन इस हैंडसम को कर रही हैं डेट, सामने आई साथ की प्राइवेट तस्वीरें!

    Nysa Devgan: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन अक्सर चर्चा में रहती हैं। दुनिया भर के कई शहरों में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने की उनकी तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में नीसा देवगन के बॉयफ्रेंड को लेकर खुलासा हुआ है, खबर है कि नीसा वेदांत महाजन को डेट कर रही हैं। दोनों की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन इस हैंडसम को कर रही हैं डेट, सामने आई साथ की प्राइवेट तस्वीरें!
  • Jun 10, 2023 10:04 AM

    रूस में शाहरुख खान स्टारर पठान के भव्य रिलीज की तैयारी

    शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान रूस और CIS देशों में भव्य रिलीज के लिए तैयार है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, पठान हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई, जिसने कुल मिलाकर 1050 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। पठान के डब संस्करण को रूस में सबसे व्यापक रिलीज मिलेगी, जिसमें बेलारूस, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, अजरबैजान, ताजिकिस्तान, आर्मेनिया, जॉर्जिया, मोल्दोवा और किर्गिस्तान जैसे सीआईएस देश शामिल हैं। डब संस्करण 13 जुलाई को रिलीज होगा।

    रूस में शाहरुख खान स्टारर पठान के भव्य रिलीज की तैयारी
  • Jun 10, 2023 10:01 AM

    Akash Ambani:आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने बेटी के नाम का किया खुलासा

    आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। दंपति ने अपनी नवजात बच्ची का नाम वेदा रखा है। 31 मई 2023 को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी का जन्म हुआ था। इनका पहले से ही एक बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी है, पृथ्वी का जन्म 2020 में हुआ था।

  • Jun 10, 2023 9:57 AM

    काजोल ने क्यों बनाई सोशल मीडिया से दूरी, सामने आई सच्चाई, फैंस हुए परेशान!

    Kajol: काजोल ने अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए और एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे जीवन के सबसे कठिन ट्रायल में से एक का सामना कर रही हूं।' कैप्शन में लिखा था, 'सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।' जिसके बाद काजोल के चाहने वाले निराश हो गए थे। लेकिन जब उन्होंने द ट्रायल का मोशन पोस्टर शेयर किया तो सबको समझ आ गया कि ये सिर्फ उनका पब्लिसिटी स्टंट था। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग वेब सीरीज द ट्रायल का मोशन पोस्टर शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X