Adipurush: ओवरसीज में तहलका मचाने के बाद, भारत में इस दिन से शुरु होगी आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग

Adipurush Advance Booking: आदिपुरुष का क्रेज हर तरफ देखा जा सकता है। फिल्म की रिलीज में अब महज 5 दिनों का समय रह गया है। 16 जून को रिलीज होने के लिए तैयार, यह महाकाव्य दुनिया भर में चर्चा का विषय है। जिसका नतीजा फिल्म की एडवांस बुकिंग पर भी देखा जा सकता है।
एडवांस बुकिंग से ओवरसीज मार्केट में शानदार कलेक्शन करने के बाद, मेकर्स अब भारत में भी 5 दिनों पहले ही एडवांस बुकिंग शुरु करने जा रहे हैं। जी हां, फिल्म के लिए आप रविवार 11 जून 2023 से बुकिंग कर सकते हैं।
ओवरसीज में एडवांस बुकिंग कलेक्शन
ओवरसीज मार्केट की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शुरुआती आंकड़े बंपर ओपनिंग का संकेत देते हैं। वहां, फिल्म ने रिलीज होने के 7 दिनों से पहले ही $16,000 का कलेक्शन कर लिया है, जो कि K.G.F चैप्टर 2 से भी ज्यादा है।
इसके अलावा बता दें, प्रभास- कृति सैनन की फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट दिया है। यानि की ये फिल्म किसी भी उम्र और वर्ग के लोग देख सकते हैं। इसमें किसी भी तरह की कोई प्रतिबंध नहीं है। फिल्म के रनटाइम की बात करें तो यह हिंदी में 179 मिनट यानि की 2 घंटे 59 मिनट की है।
बॉक्स ऑफिस ओपनिंग प्रेडिक्शन
ट्रेड पंडितों की मानें तो आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम करते हुए 100 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। जहां हिंदी सर्किट में फिल्म 25-30 करोड़ की शुरुआत कर सकती है.. वहीं तेलुगु राज्यों में यह आंकड़ा काफी ऊपर जा सकता है। ओपनिंग के बाद फिल्म वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी। बता दें, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होने के लिए कम से कम 800 से 900 करोड़ तक की कमाई करनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications
