400 की 'आदिपुरुष' के लिए कृति सेनन की कड़ी मेहनत, मिमी के बाद घटाया 15 किलो वजन Video
बॅालीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने बतौर एक्ट्रेस अपनी एक खास पहचान बना ली है। मिमी फिल्म में बतौर सेरोगेट मदर की भूमिका में उनके काम और फिल्म को काफी पसंद किया गया। लेकिन सेरोगेट मां की भूमिका निभाने के लिए कृति सेनन को काफी मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा है। मां की भूमिका के लिए कृति सेनन को अपना वजन काफी बढ़ाना पड़ा था।
इसके लिए कृति सेनन ने अपने वजन को बढ़ा तो लिया लेकिन उसे कम करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है।इसे कम करने के लिए कृति सेनन को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ी जिसका वीडियो कृति सेनन ने शेयर करते हुए ये बताया कि कैसे उनके लिए ये सबसे अधिक संघर्ष करने वाला रहा था।

यहां देखिए कृति सेनन का वायरल होता हुआ ये वीडियो। आदिपुरुष के लिए भी कृति सेनन ने अपनी तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी थी। लॅाकडाउन के दौरान ही कृति सेनन के आदिपुरुष में सीता की भूमिका के लिए कास्ट होना फाइनल हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











