Saif Ali Khan: पिंक शॉर्ट्स में ट्रोल हुए सैफ अली खान; लोग बोले, जल्दबाजी में करीना की निक्कर पहन ली!

Saif Ali Khan: बॉलीवुड सेलिब्रिटी आजकल फैशन के नाम पर कुछ भी पहने दिखाई देते हैं। ठीक ऐसा ही कुछ हुआ है सैफ अली खान के साथ।
जी हां, आदिपुरुष फिल्म में जल्द दिखाई देने वाले सैफ अली खान हाल ही में पैपराजी के सामने पिंक शॉर्ट्स और ब्लैक टीशर्ट के साथ व्हाइट शूज में दिखाई दिए और उनके मोबाइल पर येलो कवर चढ़ा हुआ था।
सैफ अली खान को पैपराजी की इस कैजुअल आउटफिट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। विक्रम वेधा एक्टर गुलाबी शॉर्ट्स में शटरबग्स की तरफ विक्ट्री साइन दिखाते नजर आए।
सैफ अली खान की इस शॉर्ट्स को देखकर नेटिज़न्स उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं। सैफ अली खान के इस आउटफिट की वीडियो ऑनलाइन शेयर होने के तुरंत बाद कई यूजर्स ने लिखा, "करीना कपूर की तरह लग रही हो।" एक अन्य यूजर ने मजाक में उन्हें 'मलाइका रोशनी' कहा।
एक यूजर ने लिखा, यह शॉर्ट्स तो सारा अली खान की है जबकि कुछ यूजर पूछते नजर आ रहे हैं, क्या करीना कपूर की शॉर्ट्स पहन ली है। एक यूजर ने पैपराजी के द्वारा अपलोड की गई इस वीडियो पर कमेंट किया, ''सैफ; वो करीना ने मेरी पैंट पहन ली थी, इसलिए मैंने करीना की चड्डी पहन ली''।
एक यूजर ने लिखा, क्या आपने किसी लड़की की शॉर्ट्स पहनी हैं। एक यूजर ने लिखा, जल्दबाजी में करीना की शॉर्ट्स पहन ली क्या।
वहीं कई यूजर्स सैफ अली खान के बचाव में कूद पड़े और उन्हें 'आकर्षक' और 'सुंदर' कहा। "इस उम्र में भी सैफ ने खुद को बहुत अच्छे से मेंटेन किया है !!" फैंस में से एक ने लिखा। एक अन्य फैन ने कमेंट किया, "और केवल वह ही इसे रॉक कर सकता है!!
इन सबके अतिरिक्त वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान हाल ही में ऋतिक रोशा के साथ विक्रम वेधा में नजर आए थे। ये फिल्म हाल ही में एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इसके बाद, सैफ को आदिपुरुष में देखा जाएगा, जिसमें प्रभास, कृति सनोन, देवदत्त नाग और सनी सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म रामायण की पौराणिक कहानी का रूपांतरण है। राघव की भूमिका निभा रहे प्रभास, जानकी की भूमिका निभा रहे कृति और सैफ लंकेश, फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में सनी सिंह शेष और देवदत्त नाग बजरंग के रूप में हैं।
इसके अलावा, सैफ अली खान जूनियर एनटीआर की देवारा के साथ अपना तेलुगु डेब्यू भी करेंगे। कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित ये फिल्म 5 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।


Click it and Unblock the Notifications