..................... Adipurush Actor prabhas talks about his marriage in event amid dating rumours with kriti sanon - Hindi Filmibeat

कृति सेनन के सामने ही सुपरस्टार प्रभास ने अपनी शादी को लेकर किया खुलासा, फैंस को लगा झटका!

prabhas

Prabhas: अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली चर्चित फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह नजर आने वाले हैं। मंगलवार को मेकर्स ने इसका एक्शन ट्रेलर रिलीज किया। इसी ट्रेलर लॉन्च के वक्त कृति के सामने ही प्रभास ने अपनी शादी की खबरों को लेकर बड़ा खुलासा किया।

दरअसल बात ऐसी है कि, इस फिल्म का यह ट्रेलर लॉन्च इवेंट तिरुपति में रखा गया था। जहां प्रभास और कृति सेनन भी शामिल रहे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लोगों की एक्साइटमेंट इस फिल्म को लेकर पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है।

इस दौरान एक्टर ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने मीडिया के सामने कबूल किया है कि वह शादी करेंगे। जाहिर है कि, ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रभास काफी मस्ती के मूड में नजर आए और फैंस के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मैं तिरुपति में शादी करूंगा।'

उनका ये बात सुनकर फैंस उनकी शादी को लेकर एक्साइटेड हो गए है। इसी बीच प्रभास ने फैंस से वादा भी किया कि वो हर साल 2 फिल्में जरूर करेंगे और हो सके तो तीसरी फिल्म भी करेंगे। वहां मौजूदा फैंस ये बात खुशी से झूम उठे।

फिल्म के दूसरे ट्रेलर की बात करे तो, राणव के छल से होता है। भिक्षा देने के लिए जानकी यानी कृति सेनन लक्ष्मण रेखा पार करती हैं और रावण उनका अपहरण कर लेते जाता हैं। रावण के अन्याय का सिर कुचलने के लिए राघव यानी प्रभास अपने जंग की शुरुआत करते हैं। राघव अपनी वानर सेना के साथ रावण की लंका में आग लगाने के लिए आगे बढ़ते हैं।

इस खास इवेंट से पहले प्रभास ने तिरुमाला के दर्शन करने पहुंचे थे। अभिनेता इस दौरान पारंपरिक पोशाक में नजर आए थे। उन्होंने मंदिर के दर्शन के लिए सफेद लुंगी और शर्ट पहनी थी। एक्टर की एक झलक पाने के लिए वहां उनके फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई।

आपको बता दें कि आदिपुरुष फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म पांच भाषाओं, तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। फैंस को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

Read more about: prabhas kriti sanon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X