'आदिपुरुष' में प्रभास के लुक पर लोगों ने कर दी बॅाडी शेमिंग, बोला- बिना मेकअप बाहुबली की असलियत
हिंदी सिनेमा में 400 करोड़ से अधिक बजट के साथ आदिपुरुष बनने जा रही है। सुपरस्टार प्रभास आदिपुरुष में भगवान राम की भूमिका में दिखाई देंगे। प्रभास के साथ कृति सेनन सीता का किरदार निभा रही हैं। कोरोना केस में कमी आने के बाद प्रभास और कृति सेनन ने मुंबई में आदिपुरुष की शूटिंग शुरू कर दी है।
एक साथ कार में प्रभास और कृति सेनन साथ नजर आएं। जहां पर प्रभास को देखने के बाद फैंस के साथ यूजर्स ने प्रभास के बढ़ते हुए वजन पर उन्हें ट्रोल कर दिया है। प्रभास की बॅाडी शेमिंग की गई है। लोगों ने तस्वीरों को देखने के बाद प्रभास को बुरी तरह ट्रोल किया है।

प्रभास की इस वायरल तस्वीर में एक्टर गाड़ी में बैठे हैं। प्रभास ने काली रंग की टी-शर्ट पहन रखी है। कृति सेनन भी गाड़ी में बैठी हुई नजर आ रही हैं। विरल भयानी और बॅालीवुडPap ने ये फोटो शेयर की है।जिस पर लोगों ने कमेंट किया है।

प्रभा की बॉडी शेमिंग
प्रभास और कृति आदिपुरुष के डांस रिहर्सल के लिए मुंबई पहुंचे थे। यूजर्स ने प्रभास को देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये सच में प्रभास है? वहीं एक यूजर ने प्रभास के वजन पर कमेंट करते हुए लिखा है कि तू खुद वड़ा पाव बन गया है प्रभास। एक यूजर ने प्रभास को ना पहचानते हुए ट्रोल कर लिखा है कि इसको कहीं देखा है। हर कोई प्रभास के इस लुक को देखने के बाद बाहुबली के लुक से प्रभास की तुलना कर रहा है।

बाहुबली का डुप्लीकेट
एक यूजर ने लिखा है कि ये बाहुबली काडुप्लीकेट है। अन्य यूजर ने लिखा है कि पहले मुझे लगा यह प्रभास का पिता है। एक ने ट्रोल करते हुए लिखा है कि ऐसा लग रहा प्रभास 65 साल के हो चुके हैं। एक ने लिखा है कि किसी ने दो घंटे पानी में भिगो दिया बाहुबली को। कई लोगों ने प्रभास के चेहरे पर कमेंट करते हुए लिखा है कि बिना मेकअप प्रभास की असलियत देखने को मिली है। कई यूजर्स ने प्रभास की बॅाडी शेमिंग करने वाले को भी ट्रोल किया है।

400 करोड़ के बजट की आदिपुुरुष
आपको बता दें कि आदिपुरुष में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन हैं। रामायण की कहानी पर 300 से 400 करोड़ के बीच में आदिपुरुष को बनाने की प्लानिंग की गई है। सैफ अली खान भी रावण की भूमिका के लिए अपना लुक तैयार कर रहे हैं। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications