आदिपुरुष से Leak हुआ प्रभास का लुक, बड़ी मूंछ के साथ बुरी तरह ट्रोल- बाहुबली या बुड्ढा बली
आदिपुरुष हिंदी सिनेमा की ऐसी फिल्म है जिसे सबसे अधिक बजट के साथ बनाया जा रहा है। इस 400 करोड़ के बजट के साथ बन रही सबसे बड़ी फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। कुछ दिन पहले कृति सेनन के साथ गाड़ी में बैठे हुए प्रभास की एक तस्वीर सामने आयी थी जिसे देखर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।
वहीं अब एक बार फिर से प्रभास की नई तस्वीरों को देखने के बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया है। इस तस्वीर में प्रभास बिना मेकअप दिखाई दे रहे हैं। प्रभास अपनी इस नई तस्वीर से फिर से चर्चा में छा गए हैं। आपको बता दें कि सोमवार को प्रभास मुंबई में शूट के बाद दिखाई दिए।

प्रभास यहां पर गाड़ी में बैठे हुए थे। उनकी इस तस्वीर को देखकर फैंस फिर से हैरान हो गए। प्रभास के लुक के साथ उनकी बुरी तरह बॅाडी शेमिंग की गई।बॅालीवुड के लोकप्रिय फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

ट्रोलर ने प्रभास को बोला बुड्ढा
इसके साथ एक यूजर ने प्रभास का मजाक उड़ाते हुए लिखा है का बाहुबली कटप्पा को खाने के बाद। एक यूजर ने फैसला सुनाते हुए ये कह दिया कि ओल्ड ऐज होम भेज देना चाहिए। एक यूजर ने यह कमेंट किया है कि ये बाहुबलीबुड्ढा बली कैसे बन गया।

प्रभास के चेहरे में बड़ा बदलाव
प्रभास ने इस तस्वीर में ब्लैक रंग की टी शर्ट और ब्लैक कैप पहन रखी है। प्रभास ने सनग्लासेस भी लगाए हैं। प्रभास के चेहरे में बड़ा बदलाव ये है कि उनकी मूंछें काफी बढ़ी दिख रही है। सोशल मीडिया पर उनके बढ़ते वजन को लेकर काफी मजाक उड़ाया गया। प्रभास की तस्वीर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है छोटा भीम। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि साइड दे दो अंकल आ रहे हैं।

प्रभास के बढ़ते वजन से मेकर्स भी परेशान !
हाल ही में ये रिपोर्ट आयी थी कि यूके में प्रभास का स्पेशल बॅाडीटेस्ट होगा। जांच के बाद प्रभास के बॅाडी और हेल्थ को फिर से सही आकार में लाने की योजना बनाई गई है। मेकर्स भी खुद प्रभास के बढ़ते हुए वजन से काफी परेशान है।


Click it and Unblock the Notifications