Kabir Singh में काम करके आजतक पछता रहा ये फेमस एक्टर, कहा- 'अपनी बीवी को भी नहीं दिखा सकता ये फिल्म'

kabir singh

Adil Hussain On Kabir Singh: संदीप रेड्डी वांगा की कबीर सिंह, जिसमें शाहिद कपूर लीड रोल में थे, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था और शाहिद के करियर में एक सितारा और जोड़ दिया था। अब इस फिल्म का हिस्सा रह चुके एक एक्टर ने खुलासा किया है कि उन्हें इस फिल्म को करने का पछतावा है और वो कभी ऐसी फिल्म नहीं करना चाहते थे।

एक इंटरव्यू में आदिल ने माना कि वह पहले स्क्रिप्ट पढ़े बिना फिल्म करने के लिए राजी हो गए। उन्होंने कहा, "यह मेरे जीवन की एकमात्र फिल्म है जिसे मैंने बिना स्क्रिप्ट पढ़े हां कर दिया था।" आदिल ने कहा कि वह रिलीज के बाद एक थिएटर में फिल्म देखने गए और 20 मिनट में वहां से चले आए।

आदिल ने कहा कि कबीर सिंह एक फिल्म है जिसमें महिलाओं को "एक इंसान के रूप में छोटा महसूस कराया।" डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बारे में बात करते हुए आदिल ने कहा कि हर किसी को अपनी पसंद की फिल्म बनाने का अधिकार है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप महिलाओं का अपमान करेंगे। एक्टर ने कहा- "मुझे लगता है कि इस तरह की फिल्म किसी ऐसी चीज़ का जश्न मनाती है, जो समाज के लिए फायदेमंद नहीं है। यह महिलाओं को नीचा दिखाने को वैलिड बताता है। यह फिल्म हिंसा को वैध बताती है। यह इसका महिमामंडन करती है और इसका महिमामंडन नहीं किया जाना चाहिए।"

आदिल ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने समय की कमी के कारण फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था। बाद में, जब निर्माताओं ने उन्हें उनका सीन भेजा, तो उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट मांगी, लेकिन उन्होंने उन्हें तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी भेज दी। आदिल को इसे देखने का समय नहीं मिला, इसलिए उन्होंने अपने मैनेजर से कहा कि वे बहुत ज्यादा पैसे मांगें, इस उम्मीद में कि निर्माता उन्हें कास्ट करने से इनकार कर देंगे, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। उन्होंने बताया- "मैंने अपने मैनेजर से कहा, उनसे ढेर सारा पैसा मांगो और वे मना कर देंगे, लेकिन वे सहमत हो गए इसलिए मैंने जाकर इसे किया और मुझे यह सीन पसंद आया। मैंने जो सीन किया वह अच्छा सीन था तो मुझे लगा कि फिल्म भी अच्छी बनेगी। तो मैं फिल्म देखने गया और मैंने सोचा कि मैं यहां क्या कर रहा हूं? तुम्हें अंदाज़ा नहीं है कि मुझे कैसा महसूस हुआ। मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई।"

एक्टर ने आगे कहा- 'मैं इस फिल्म को देखने के लिए अपनी बीवी को बोल भी नहीं सकता, वो मुझसे बहुत नाराज होगी। कि मैंने ये क्या किया'। इसी बातचीत में आदिल ने कहा कि उन्होंने एनिमल नहीं देखी है इसलिए वह फिल्म पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। आपको बता दें, आदिल ने फिल्म में शाहिद कपूर के कॉलेज प्रोफेसर की भूमिका निभाई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X