शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' में काम करने पर इस एक्टर को 5 साल बाद हुआ पछतावा, बोले- मुझे शर्मिंदगी हुई जब...

Adil Hussain Shocking Statement On Kabir Singh

Adil Hussain Shocking Statement On Kabir Singh: आदिल हुसैन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बेहतरीन अभिनेता माने जाते हैं और आपको बता दें कि उन्हें शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' में मेडिकल कॉलेज के डीन का किरदार निभाने के लिए मिला था। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बने 'कबीर सिंह' को साल 2019 में रिलीज किया गया था और यह उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी।

लेकिन अब आपको बता दें की फिल्म के रिलीज के 5 साल बाद आदिल हुसैन ने कहा कि उन्हें इस फिल्म में काम करने पर पछतावा होता है। जैसे 'एनिमल' को हिंसक और महिला विरोधी बताया गया वैसा ही कुछ 'कबीर सिंह' में भी दिखाया गया था। लेकिन अब इस पर आदिल ने कहा कि यह उनके करियर की एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसको करने पर उन्हें पछतावा होता है।

'एपी पॉडकास्ट' के साथ बातचीत के दौरान आदिल हुसैन ने कहा कि उन्होंने बिना स्क्रिप्ट पढ़ी ही इस फिल्म के लिए शूट किया था। इसीलिए जब वह थिएटर में इस फिल्म को देखने पहुंचे तो 20 मिनट भी उसको झेल नहीं पाए। उन्होंने कहा कि "यह महिला विरोधी फिल्म है। इस मुझे एक व्यक्ति के तौर पर बहुत ही छोटा महसूस करवा दिया। इस तरीके की फिल्में उसे चीज का जश्न मनाती है जो कि खतरनाक होती है।"

आदिल हुसैन ने आगे कहा कि "यह फिल्म स्त्री से द्वेष को वैध बना देती है और सिर्फ महिला ही नहीं बल्कि यह हर तरीके की हिंसा को वैध भी बताती है, उसकी महिमा मंडल भी करती है।" संदीप रेड्डी बंगा को लेकर बात करते हुए आदिल ने कहा कि "हर किसी को अपनी पसंद की फिल्म बनाने का पूरा हक है और जरूरी नहीं कि आप उससे सहमत हों।"

आदिल हुसैन आगे कहते हैं कि "मैंने पूरी स्क्रिप्ट नहीं पड़ी थी और अर्जुन रेड्डी भी नहीं देखी थी। मैंने जो भी सीन किया है वह अच्छी थी तुम मुझे ऐसा लगा की फिल्म भी अच्छी बन जाएगी। लेकिन जब मैं कबीर सिंह देखने गया तो मुझे बहुत शर्मिंदगी हुई। हालांकि मैंने एनिमल को नहीं देखा और इसीलिए उस पर कुछ कह भी नहीं सकता हूं।"

More from Filmibeat

Read more about: kabir singh shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X