राधिका आप्टे के साथ अपने इंटीमेट सीन पर बोले आदिल हुसैन- 'कला और पॉर्न में फर्क होता है, ट्रोल करना गलत है'
अभिनेत्री राधिका आप्टे ने बॉलीवुड की एक दमदार अभिनेत्री मानी जाती हैं। लेकिन उनकी बाकी फिल्मों को छोड़, लोग फिल्म पार्च्ड में दिये उनके इंटीमेट सीन को लेकर उन्हें ट्रोल करते रहते हैं। बीते दिन ट्विटर पर राधिका आप्टे को बायकॉट करने की मांग की जा रही थी। अब पार्च्ड में राधिका के को-स्टार रहे एक्टर आदिल हुसैन ने इस पर रिएक्ट किया है और इसे गलत बताया है।
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म पार्च्ड में राधिका आप्टे और आदिल हुसैन के बीच एक इंटीमेट है। फिल्म की रिलीज के दौरान उस सीन को लीक कर दिया गया था, जिसे लेकर राधिका को काफी तीखी प्रतिक्रियाएं सहनी पड़ी थी।

हैरानी वाली बात ये है कि 5 सालों के बाद भी राधिका आप्टे के उस सीन को लेकर लोगों का गुस्सा खत्म नहीं हुआ है। बीते दिन पार्च्ड के इस न्यूड सीन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसके बाद ट्विटर पर बॉयकॉट राधिका आप्टे तेजी से ट्रेंड करने लगा। प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने कहा कि राधिका का ये लव मेकिंग सीन हमारी संस्कृति और धर्म के खिलाफ है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications











