ना सॉरी बोला ना कुछ.. सलमान खान के सामने लहूलुहान पड़ा था एक्टर, बिना कुछ बोले चले गए मेगास्टार!

salman khan

Adi Irani on Salman Khan Behavior- सलमान खान सेट पर लोगों के साथ कैसे हैं? कई लोगों की जुबानी सुनी गई है और सभी ने ज्यादातर सलमान खान की तारीफ की है। अगर आपसे ये कहा जाए कि सलमान खान के साथ कोई खून से लथपथ पड़ा है और वो बिना कुछ कहे वहां से चले जाएं तो आपका रिएक्शन कैसा होगा?

यकीन नहीं हुआ ना.. लेकिन ये सच है और इस बात का खुलासा एक मशहूर अभिनेता ने किया है। दरअसल फिल्म के सेट पर सलमान खान की वजह से इस एक्टर के चेहरे पर कांच घुस गई थी और गंभीर चोट आई थी।

सलमान खान ने ये सब देखते हुए भी उनसे एक बार भी बात नहीं की थी और सेट से चले गए थे। अभिनेता का कहना है कि उनका ये व्यवहार उनको काफी अजीब लगा था। हालांकि बाद में सलमान खान ने जो कुछ भी किया वो भी जानने लायक है।

आदि ईरानी के साथ हुआ हादसा

फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके की शूटिंग के दौरान ये हादसा अभिनेता आदि ईरानी के साथ पेश आया था। इस दौरान वो सलमान खान के साथ एक सीन शूट कर रहे थे। अभिनेता ने बताता, "चोरी चोरी चुपके चुपके की शूटिंग के दौरान सलमान खान मुझे एक कांच के फ्रेम में फेंका था।

इस दौरान कांच के कई टुकड़े मेरे चेहरे में घुसे और उसको बुरी तरह से घायल कर दिया। लगातार ब्लीडिंग हो रही थी और मेरी हालत काफी खराब थी। अगर मैने काम करने से उस वक्त मना किया होता तो फिल्म की शूटिंग रुक जाती। शूटिंग करीब दो महीने ना होती लेकिन मैने ऐसा नहीं किया और निर्माताओं का समर्थ किया।''

सलमान खान ने सॉरी भी नहीं बोला

आदि ईरानी ने सलमान खान को लेकर कहा कि उसने सॉरी भी नहीं बोला, कुछ भी नहीं कहा। अभिनेता बोले- "जब चोट लगी तो वो बाहर चला गया और उसको किसी तरह का कोई अफसोस नहीं था।

हालांकि उसने देखा था कि खून बह रहा है लेकिन कुछ नहीं और बाहर चला गया। ना सॉरी ना कुछ.. बिना बोले ही वो अपने रूम में गया और बैठ गया। हालाकि बाद में उसने मुझे बुलाया था। उसने कहा, 'आदि, मुझे सच में अफसोस है, मैं तुम्हारी आंखों में भी नहीं देख सकता, मुझे बहुत बुरा लग रहा है।''

Take a Poll

आदि का कहना है कि सलमान खान ने काफी अच्छे से बात की थी। आदि ने कहा कि, सलमान खान का इस तरह से वहां से चले जाना उनका घमंड नहीं बल्कि बचपना था। अब उनका ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है।

सलमान खान रखते हैं ध्यान

सलमान खान को लेकर मशहूर है कि फिल्म के सेट पर वो अपने आस पास वालों का काफी ध्यान रखते हैं। अक्सर लोगों की मदद करते हुए उनको देखा जाता है। सलमान खान को लेकर कई सितारों ने कहा कि वो बिना बताए लोगों की मदद कर देते हैं। सलमान खान के फैंस उनकी इस अदा पर काफी फिदा रहते हैं।

सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं सुपरस्टार

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वक्त वो फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म से अभिनेता काफी दमदार कमबैक करने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर लंबे वक्त से फैंस इंतजार कर रहे हैं और ईद पर फिल्म फाइनली रिलीज होने वाली है।

दो गाने रिलीज हो चुके हैं और काफी कमाल के लग रहे हैं। सलमान खान के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं। हालांकि बम बम भोले गाने में काजल अग्रवाल की भी झलक दिखी थी। देखने वाली बात होगी कि सलमान खान के साथ उनका किरदार किस तरह का है।

FAQs
कौन हैं अभिनेता आदि ईरानी?

हिंदी फिल्मों शानदार काम कर चुके अभिनेता आदि ईरानी काफी मशहूर हैं। उन्होने कई सफल फिल्मों में काम किया है और पसंद किए जाते थे। मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी उनकी सगी बहन हैं और दोनों काफी अच्छे अभिनेता है। निर्देशक इंद्र कुमार भी उनके भाई हैं। फिल्म हो या टीवी आदि ईरानी ने हर जगह काफी बेहतरीन काम किया है।  

Filmibeat Entertainment

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X