एक मिनट के लिए निर्देशक बने अध्ययन
अभिनेता अध्ययन सुमन की निर्देशक बनने की इच्छा उस समय पूरी हुई जब उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म 'जश्न' की शूटिंग के दौरान एक मिनट के लिए निर्देशन की कमान संभाली।
अध्ययन ने कहा, "बातचीत के दौरान ही भट्ट साहब ने मुझसे एक दृश्य का निर्देशन करने के लिए कहा। मैं बहुत घबराया हुआ था लेकिन उन्होंने मुझमें विश्वास पैदा किया और मैं यह कर सका।"
'जश्न' का निर्देशन रक्षा मिस्त्री और हसनैन हैदराबादी कर रहे हैं। फिल्म में अध्ययन के अलावा अंजना सुखानी और शहाना गोस्वामी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी।
adhyayan suman anjana sukhani अंजना सुखानी अध्ययन सुमन जश्न बालीवुड महेश भट्ट शहाना गोस्वामी bollywood jashnn mahesh bhatt shahana goswami


Click it and Unblock the Notifications