ड्रग्स के बयान पर एक्टर ने जारी किया VIDEO- कंगना रनौत से मेरा कोई रिश्ता नहीं , मेरा नाम घसीटा गया
कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार की कंट्रोवर्सी के बीच ये विवाद उठा कि एक्ट्रेस के ड्रग्स सेवन की भी जांच की जाएगी। कई जगह इसका आधार कंगना रनौत के पूर्व ब्वॅायफ्रेंड अध्ययन सुमन के पुराने इंटरव्यू को बताया गया। जहां पर अध्ययन ने कहा था कि कंगना ड्रग्स का सेवन करती हैं।
अध्ययन ने ये भी आरोप लगाया था कि कंगना ने उन्हें जबरदस्ती ड्रग्स लेने के लिए कहा था। हालांकि अध्ययन का इंटरव्यू साल 2016 के दौरान का है जब उनका और कंगना का रिश्ता चर्चा में था। अध्ययन ने हर विवाद से किनारा करने के संकेत दिये हैं। अध्ययन ने सोशल मीडिया पर अपना एक नया वीडियो जारी किया है।

अध्ययन ने साफ तौर पर कहा है कि उनका मकसद केवल सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाना है। इसके अलावा उनका नाम और किसी भी तरह के विवाद में घसीटा नहीं जाना चाहिए।
View this post on Instagram🙏🙏🙏🙏🙏 please don’t drag my name in toxicity and negativity !
A post shared by TINKA SINGH (@adhyayansuman) on


Click it and Unblock the Notifications











