ब्रेकअप के बाद टूट गए थे अध्ययन सुमन- मेरे लिए खत्म करना मुश्किल था, अपने आप से लड़ाई
अध्ययन सुमन और कंगना रनौत काफी साल पहले एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। ब्रेकअप के बाद दोनों ने मीडिया के सामने एक दूसरे के खिलाफ जहर उगला। जब भी अध्ययन सुमन मीडिया के सामने आते हैं तो कंगना रनौत के साथ अपने ब्रेकअप पर सवाल पूछने पर जरूर जवाब देते हैं।
कंगना रनौत के साथ अध्ययन सुमन ने फिल्म राज द मिस्ट्री कंटीन्यू में भी साथ काम किया। मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में अध्ययन सुमन ने बिना कंगना रनौत का नाम लिए हुए बात की है।

बॅालीवुड बबल से बात करते हुए अध्ययन सुमन ने ब्रेकअप पर अपना दर्द जाहिर किया। अध्ययन सुमन ने बताया कि मुझे लगता है कि उस रिश्ते की वजह से मैं इमोशनली बहुत परेशान रहा।यंग होने के कारण उसका असर काफी समय तक मुझ पर रहा था।

अध्ययन सुमन ने ब्रेकअप पर बताया
काफी सालों तक कई सारी चीजें हुईं। जिससे बाहर आने में मुझे वक्त लगा। मेरे लिए इसे खत्म करना बहुत कठिन था। मैं इसके साथ क्यों आगे बढ़ा? मैंने पता नहीं ऐसा क्यों होने दिया?अध्ययन सुमन ने आगे बताया कि ये लड़ाई उस इंसान के साथ नहीं थी।

अध्ययन सुमन ने बोला खुद से लड़ाई
ये खुद से लड़ाई थी।आप खुद से कहते हैं कि मैंने ये रोक दिया होता तो, मैंने क्यों नहीं बात सुनी, भावुक तौर पर काफी उथल-पुथल भरा दौर रहा है। इससे मैं गुजरा हूं। मेरे पापा ने मुझसे कहा था कि कोई भी अच्छा या बुरा नहीं होता। जब आप किसी रिश्ते में होते हैं तो शायद एक दूसरे के लिए नहीं बने होते हैं। यही सोच से मैं जिंदगी में आगे बढ़ा हूं।

अगले विवेक ओबेरॅाय बताया
अध्ययन सुमन ने ये भी बताया कि उनकी तुलना भी विवेक ओबेरॅाय से की। अध्ययन सुमन ने बताया कि न्यूज चैनल में लोगों का एक पैनल था। वो उन्हें हारे हुए कहे जा रहे थे। वहां बैठे लोगों का झुंड कर रहा था। यार, ये तो बहुत बड़ा हारा हुआ है। ये तो फ्लॅाप अभिनेता है। ये प्रचार के लिए ये सब कर रहा है। एक शख्स ने ये भी कहा था कि वह अगले विवेक ओबेरॅाय बनाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











