कंगना और पेरिस हिल्टन के बीच आए अध्ययन

kangana ranaut
कंगना रनाउत आज कल काफी परेशान हैं पेरिस हिल्टन के कारण तो वह परेशान थी ही लेकिन अब खबर को मीडिया में उछाले जाने के कारण अब वह मीडिया से भी खफा हो गयी हैं। कंगना रनाउत और पेरिस हिल्टन का विवाद गहराता हुआ देख अब उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन कंगना के बीच बचाव में कुद पड़े हैं।

हम आपको बता दें कि पेरिस भारत में अपनी फैशनेबल रेंज लॉच करना चाहती है इसके लिए वह सितंबर के महीने में भारत भी आ रही हैं और इसी बीच कंगना और पेरिस हिल्टन के बीच विवाद भी गहराता जा रहा है। इनके विवाद में अध्ययन के आ जाने से एक नया ही मोड़ आ गया है। अध्ययन का कहना है कि 2009 में कंगना की मुलाकात पेरिस से खुद अध्ययन ने ही करवाई थी।

इतना ही नहीं अध्ययन तो यह भी कह रहे है कि कंगना से मिलकर पेरिस काफी खुश भी हुई थी। वैसे कंगना और अध्ययन ने 2008 में अपने प्यार का इजहार किया था। लेकिन कंगना अध्ययन के डैड यानी शेखर सुमन को पसंद नहीं आई जिसके कारण उनके इस रिश्ते में उसी समय ही ब्रेक लग गया।

दोनो के रास्ते अलग हो जाने के बाद भी आज जब कंगना मुसीबत में फंस गयी हैं तो अध्ययन से देखा नहीं गया और अब वो कंगना का हर संभव साथ देने के लिए आगे आ गये हैं।

पूरा माजरा यह है कि कंगना ने यह दावा किया था कि कंगना ने दावा किया था कि वे हिल्टन की इंडियन फैशन रेंज के लिए विज्ञापन करेंगी। पेरिस का कहना है कि वो खुद ही बहुत बड़ा नाम हैं उन्हें किसी भारतीय चेहरे की जरूरत नहीं है।
कंगना के दावे के लिए पेरिस उन्हे कोर्ट का भी रास्ता दिखा सकती हैं। वो कानूनी नोटिस भी भेजने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X