आदित्य रॉय कपूर की एक्टिंग से इंप्रेस हुए आदित्य
आदित्य रॉय कपूर की आशिकी 2 फिल्म ने उनके करियर को उस उंचाई पर ला दिया जहां पर आना हर बॉलीवुड न्यूकमर का सपना होता है। आदित्य रॉय कपूर के एक्टिंग टैलेंट को आशिकी 2 फिल्म ने सबके सामने ला दिया। उसके बाद हाल ही में रिलीज हुई ये जवानी है दीवानी ने एक बार फिर से आदित्य को बॉलीवुड के अच्छे एक्टर्स की लिस्ट में शामिल कर दिया। आखिरकार आदित्य रॉय कपूर को बॉलीवुड के जाने माने निर्माता आदित्य चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है। आदित्य चोपड़ा के साथ ही निर्देशक हबीब फैजल भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।
आदित्य चोपड़ा ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए कहा कि ये फिल्म एक लव स्टोरी होगी। जिसमें आदित्य रॉय कपूर के साथ परिणिती चोपड़ा मुख्य भूमिका में होंगी। जिस तरह आदित्य रॉय कपूर की एक्टिंग ने आदित्य चोपड़ा को इंप्रेस किया है उसी तरह परिणिती चोपड़ा ने भी यशराज बैनर की दो फिल्मों लेडीज वर्सेज रिकी बहल और इशकजादे में अपनी एक्टिंग से सभी को काफी हैरान कर दिया है। अब आदित्य रॉय कपूर के साथ परिणिती की ये पहली फिल्म और यशराज बैनर के साथ ये तीसरी फिल्म होगी।

आदित्य रॉय कपूर और परिणिती चोपड़ा की जोड़ी को लेकर सभी बहुत एक्साइटेड हैं। क्योंकि आदित्य एक बहुत ही सिंपल दिखने वाले लड़के हैं जबकि परिणिती ने अभी तक काफी बोल्ड और लाउड किरदार किये हैं। आदित्य और परिणिती दोनों ही काफी अच्छे और रियल एक्टिंग करने वाले एक्टर्स हैं। आदित्य चोपड़ा ने बताया कि फिल्म में परिणिती को लेने के पीछे वजह ये थी कि उन्हें इस किरदार के लिए कोई नेचुरल लुक्स वाली एक्ट्रेस चाहिए थी और परिणिती बिल्कुल वैसी ही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











