आदर्श गौरव ने बेहतरीन फिल्ममेकर्स के साथ काम करने पर खुशी जताई, कहा- शानाया कपूर के साथ 'तू या मैं'..

By Filmibeat Desk
adarsh gaurav

Adarsh Gaurav Movie- एक्टर आदर्श गौरव इन दिनों इंडस्ट्री के कुछ सबसे क्रिएटिव और दमदार फिल्ममेकर्स के साथ लगातार काम कर रहे हैं। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में बीजॉय नाम्बियार की फिल्म 'तू या मैं' शामिल है, जिसमें वह शानाया कपूर के साथ नज़र आएंगे।

इसके अलावा हाल ही में रिलीज़ हुई रीमा कागती की सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव और खो गए हम कहां, राज & डीके की गन्स एंड गुलाब्स, और ज़ोया अख्तर की खो गए हम कहां और सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव जैसे प्रोजेक्ट्स में भी वह नज़र आ चुके हैं। ये सभी फिल्ममेकर आज की कहानियों को नए अंदाज़ में दिखाने के लिए जाने जाते हैं।

इन सहयोगों के बारे में बात करते हुए आदर्श गौरव ने कहा, "बिजॉय, रीमा, राज & डीके और ज़ोया जैसे फिल्ममेकर्स के साथ काम करना एक बहुत ही क्रिएटिव और सैटिस्फाइंग अनुभव होता है। इन सबकी अपनी अलग फिल्म बनाने की भाषा होती है, बोल्ड अप्रोच होती है और इंसानी जज़्बातों को समझने का गहरा नज़रिया होता है।

जब भी मैं इनके सेट पर जाता हूं, मुझे पता होता है कि मुझे मेरी कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने का मौका मिलेगा - और वो भी सबसे अच्छे तरीके से। बिजॉय की तू या मैं के लिए जो विज़न है, वो बहुत इंटेंस और अनप्रेडिक्टेबल है।

रीमा का रॉ और रियल कैरेक्टर्स को दिखाने का तरीका सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव और खो गए हम कहां में कमाल का है। राज & डीके की गन्स एंड गुलाब्स की क्राइम दुनिया बहुत एनर्जेटिक और अनोखी है, और ज़ोया की कहानी हमेशा एक इमोशनल गहराई से जुड़ी होती है जो सबके दिल को छू जाती है।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए सबसे एक्साइटिंग बात ये है कि ये फिल्ममेकर मुझ पर भरोसा करते हैं कि मैं हर बार कुछ नया लेकर आऊं। ये लोग सिर्फ डायरेक्ट नहीं करते, बल्कि साथ मिलकर काम करते हैं - और यही इस प्रोसेस को खास बनाता है। हर प्रोजेक्ट से मैंने कुछ न कुछ अनमोल सीखा है - चाहे वो कहानी कहने का तरीका हो, एक्टिंग की बारीकियां हों, या अच्छी फिल्ममेकिंग का जादू हो।

एक एक्टर के तौर पर आप यही सपना देखते हैं कि आप ऐसे डायरेक्टर्स के साथ काम करें जो आपको चैलेंज करें, सरप्राइज़ करें और आपकी कला को एक नई नज़र से दिखाएं। मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं कि मुझे ये मौके मिले, और अब मुझे इंतेज़ार है कि ऑडियंस हमारी बनाई हुई ये कहानियां जल्द देखे।"

More from Filmibeat

Read more about: shanaya kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X